भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में कई युवा खिलाड़ियों का करियर चमकाया है. आज हम आपकों अपने इस खास लेख में पांच ऐसे ही खिलाड़ियों का नाम बताने वाले है. जिन पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली बहुत भरोसा करते है और उन्हें टीम में बार-बार मौका देते है.
यजुवेंद्र चहल

यजुवेंद्र चहल को अगर कोहली का सबसे पसंदीदा खिलाड़ी कहा जाए, तो शायद यह गलत नहीं होगा. कोहली, चहल पर बहुत भरोसा करते है और आज कोहली के भरोसे के कारण ही यजुवेंद्र चहल भारतीय टीम के वनडे और टी-20 क्रिकेट में नंबर-1 स्पिनर बन चुके है.
कुलदीप यादव

कुलदीप यादव का क्रिकेट करियर भी कोहली की ही कप्तानी में चमका है. कुलदीप यादव के ऊपर भी कोहली बहुत ज्यादा भरोसा करते है और हमेशा उन्हें भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में स्थान देते है. कुलदीप यादव भी अबतक विराट कोहली के भरोसे पर कायम उतरे है.
शिखर धवन

भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन से तो विराट कोहली की बहुत अच्छी दोस्ती है. शिखर धवन पर भी कोहली को बहुत ज्यादा भरोसा है. विराट की कप्तानी के भरोसे से ही शिखर धवन के खेल में निखार आया है. विराट की कप्तानी में शिखर धवन भारतीय टीम को अपने बल्ले से कई मैच जीता चुके है.
केएल राहुल

बहुत ही ज्यादा प्रतिभावान खिलाड़ी केएल राहुल पर भी विराट बहुत ज्यादा विश्वास करते है और केएल राहुल भी अपनी शानदार और आकर्षक बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते है और अपने कप्तान के भरोसे पर खरे उतरते है. विराट की कप्तानी में अब केएल राहुल को तीनों ही फॉर्मेट में लगातार मौका मिलने लगा है.
जसप्रीत बुमराह

कप्तानी सँभालने के बाद से ही विराट के लिए जसप्रीत बुमराह तुरुप का इक्का साबित हुए है. विराट को जब भी विकेट की तलाश होती है. विराट अपने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के हाथ में बॉल थमा देते है और बुमराह भी अपने कप्तान को निराश ना करते हुए विकेट निकाल देते है. जसप्रीत बुमराह भी विराट कोहली के चहिते खिलाड़ियों की लिस्ट में आते है.
The post ये पांच खिलाड़ी है विराट के चहेते फ्लॉप होने पर भी बार-बार देते है टीम में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.