Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन पांच भारतीय गेंदबाजो ने अंग्रेज बल्लेबाजों के नाक में किया हमेशा दम, लिए है इंग्लैंड में सबसे ज्यादा विकेट

भारतीय टीम और इंग्लैंड टीम के बीच 1 अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इसी टेस्ट सीरीज के चलते हम आपकों अपने इस खास लेख में उन पांच गेंदबाजो का नाम बताएंगे. जिन्होंने भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड की धरती में सबसे ज्यादा विकेट लिए हुए है.

आइये डालते है एक नजर पांच गेंदबाजो पर जिन्होंने लिए है इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट :

5. बी चन्द्रशेखर

इंग्लैंड की धरती में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले पर पांचवे स्थान में बी चन्द्रशेखर का नाम आता है. बी चन्द्रशेखर ने इंग्लैंड की धरती में इंग्लैंड के खिलाफ कुल 9 टेस्ट मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 27.96 की औसत से 31 विकेट लिए है.

4. ज़हीर खान

जहीर खान ने भी इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड की धरती में 8 मैच खेलकर 27.96 की औसत से 31 विकेट लिए है. जहीर खान का बी चन्द्रशेखर से एक मैच कम होने की     वजह से जहीर खान इस लिस्ट में   चौथे स्थान पर आते है.

3. बिशन सिंह बेदी 

इंग्लैंड की धरती में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले पर तीसरे स्थान में बिशन सिंह बेदी का नाम आता है. बिशन सिंह बेदी ने इंग्लैंड की धरती में इंग्लैंड के खिलाफ कुल 12 टेस्ट मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 38.08 की औसत से 35 विकेट लिए है.

2. अनिल कुंबले 

इंग्लैंड की धरती में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले पर दुसरे स्थान में अनिल कुंबले  का नाम आता है. अनिल कुंबले ने इंग्लैंड की धरती में इंग्लैंड के खिलाफ कुल 10 टेस्ट मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 41.41 की औसत से 36 विकेट लिए है.

1. कपिल देव 

कपिल देव ने भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड की धरती में सबसे ज्यादा विकेट लिए हुए है. इंग्लैंड की धरती में कपिल देव ने कुल 13 टेस्ट मैच खेले है. जिसमे कपिल देव ने 39.18 की औसत से 43 विकेट हासिल किये है. अंग्रेज बल्लेबाज कपिल देव की स्विंग गेंदबाजी के आगे हमेशा से ही बेबस नजर आते थे.

The post इन पांच भारतीय गेंदबाजो ने अंग्रेज बल्लेबाजों के नाक में किया हमेशा दम, लिए है इंग्लैंड में सबसे ज्यादा विकेट appeared first on SportzWiki Hindi.