अभी कुछ महीनों पहले टीम आस्ट्रेलिया पर बाल टेम्परिंग की गाजी गिरी थी. जिसके बाद दोषी पाए गए कप्तान स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. कैमरून बेनक्रॉफ्ट भी इस प्रक्रिया में दोषी पाए गए थे. इसके बाद से ही आस्ट्रेलिया प्रबंधन ने इन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया था, जिसके बाद से ये तीनों खिलाड़ी टीम से बाहर चल रहे है.

अब श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चान्दीमल पर गेंद से छेड़छाड़ का आरोप लगा, इसके बाद हुई जांच में वह दोषी पाए गए , जिसके बाद उन्हें भी टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.
कब क्या हुआ ये जाने ?
श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांदीमल को गेंद से छेड़छाड़ मामले में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के तीसरे टेस्ट से निलंबित कर दिया गया है. दरअसल, उन्हें ग्रास आइसलेट में हुए दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन गेंद से छेड़छाड़ करने के मामले में दोषी पाया गया था.

सेंट लूसिया टेस्ट की समाप्ति के बाद हुई सुनवाई में श्रीलंका टीम प्रबंधन की उपस्थिति में वीडियो साक्ष्य पेश किए गए. चांदीमल ने माना कि उन्होंने मुंह में कुछ डाला था लेकिन उन्हें ठीक से याद नहीं कि वो क्या था?
सजा का एलान ….
Video Footage Of Dinesh Chandimal’s Alleged Ball Tampering Is Out
मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने संहिता के अनुसार दो निलंबन अंक और पूरी मैच फीस कटौती की सजा सुनाई। दो निलंबन अंक मिलने का मतलब एक टेस्ट या दो वन-डे या दो टी-20 पर प्रतिबंध है जो भी श्रीलंकाई के प्रबंधन के अनुसार पहले आये.
टीम से बाहर हुए चान्दीमल ….
हम आपको बता दे कि कि अब चांदीमल 23 जून से बारबाडोस में होने वाले दिन-रात्रि टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में चार डिमेरिट अंक भी जोड़ गए हैं. टीवी फुटेज में यह दिखाया गया की दिनेश ने अपनी जेब से कुछ निकाला और उसे चबाने के बाद उसको मुंह से बाहर निकाला और उसके द्वारा गेंद को चमकाने का प्रयास किया, ये सब फुटेज में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है.

गौरतलब है कि मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने कहा कि फुटेज देखने के बाद यह स्पष्ट है कि चांदीमल ने गेंद पर कुछ कृत्रिम तत्व लगाया है जोकि आईसीसी की आचार संहिता के तहत प्रतिबंधित है.
The post वीडियो: वेस्टइंडीज में दिनेश चांदीमल द्वारा किये गये बॉल टेम्परिंग की वीडियो आया सामने appeared first on SportzWiki Hindi.