Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हॉकी : अभ्यास मैच में भारतीय जूनियर पुरुष टीम ने बांग्लादेश को किया चित्त

बेंगलुरू। भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने बेंगलुरू में स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में शुक्रवार को आयोजित एक अभ्यास मैच में बांग्लादेश की टीम को 4-0 से हरा दिया। जुलाई में होने वाले बेल्जियम दौरे के लिए जूनियर टीम को सही तैयारियां दिलाने के क्रम में इस मैच का आयोजन हुआ।

हॉकी

इस मैच में चौथे मिनट में स्ट्राइकर शैलानंद लाकड़ा ने गोल कर भारतीय टीम का खाता खोला।

इसके बाद, लाकड़ा ने 17वें मिनट में टीम के लिए दूसरा गोल भी किया और उसे 2-0 से आगे कर दिया।

बांग्लादेश गोल करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन भारतीय जूनियर टीम का डिफेंस उसकी हर कोशिश को असफल कर रहा था।

भारतीय टीम को 38वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसे कप्तान दिप्सान तिर्के ने भुनाते हुए तीसरा गोल किया।

इसके तीन मिनट बाद ही अभारन सुदेव बेमाग्गा ने फील्ड गोल कर भारतीय टीम का स्कोर 4-0 कर दिया।

बांग्लादेश को गोल करने का एक भी मौका न देते हुए अंत में भारतीय टीम ने 4-0 से जीत हासिल की।

The post हॉकी : अभ्यास मैच में भारतीय जूनियर पुरुष टीम ने बांग्लादेश को किया चित्त appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.