Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्मृति मंधाना से मुलाकात के बाद शरमाने लगे विराट कोहली तो मन्धाना ने दिया कुछ ऐसी प्रतिक्रिया

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों द.अफ्रीका में दोहरे मोर्चे में जीत के लिए लड़ाई लड़ रही है। एक तरफ भारतीय पुरूष टीम अफ्रीका के दौरे पर है,तो दूसरी तरफ भारतीय महिला टीम अपना दमखम दिखा रही है। दोनों ही टीमों ने अफ्रीका की सरजमीं में शानदार प्रदर्शन किया है। जहां भारतीय पुरूष टीम ने वनडे सीरीज में 5-1 से कब्जा किया था,तो वहीं महिला टीम ने भी तीन मैचों की वनडे 2-1 से सीरीज जीत ली।

अब दोनों ही टीमों की निगाहें टी-20 सीरीज में आ टिकी हैं। लेकिन सबके बीच एक दिलचस्प खबर आई है । खबर यह है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली की मुलाकात हाल ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम से हुई। इस दौरान कोहली काफी असहज से दिखे।

जब शर्माते हुए कोहली मिले महिला क्रिकेट टीम से

अपने लुक से सभी को दिवाने बनाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में महिला क्रिकेट टीम की कुछ खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दाैरान कोहली के चेहरे का रिएक्शन काफी असहज था। वो उनसे बाते कर रहे थे लेकिन काफी शर्मा रहे थे। फोटो में विराट के साथ धुरांधर महिला बल्लबाज स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर भी दिख रही हैं। कोहली को ऐसे शर्माते हुए पहली बार देखा गया है। हालांकि इस दौरान स्मृति मंधाना भी असहज थी और चुपचाप हाथ बांधे खड़ी थी।

विराट की फैन हैं स्मृति और हरमनप्रीत

महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना कप्तान कोहली की बड़ी फैन हैं। पिछले साल ऑस्ट्रेलियासे मिली हार के बावजूद कप्तान कोहली ने खुद स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत से हाथ मिलाया था।  इसकी एक फोटो बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल में शेयर भी की थी। हरमनप्रीत कौर भी कप्तान कोहली की प्रशंसक हैं। बता दें कि हरमनप्रीत और स्मृति विश्वकप के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा थी। भारतीय टीम इंग्लैंड में हुए विश्वकप के फाइनल में पहुंची थी। इस दौरान मंधाना और हरमनप्रीत की बल्लेबाजी की चर्चा चारों तरफ चल रही थी।

महिला टीम की विराट हैं मंधाना

भारतीय महिला टीम भी पुरूषों से कम नहीं है। पुरूष टीम की तरह ही महिला टीम ने भी अफ्रीका को उन्हीं की सरजमीं में मात दी है। तीन मैचों की वनडे सीरीज में महिला टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। सीरीज के पहले मैच में मंधाना ने 88 रन की पारी खेली थी। वहीं दूसरे मैच में स्मृति मंधाना ने 129 गेंदों में 135 रन की धुंधाधार पारी खेली थी। वहीं भारतीय पुरूष टीम ने भी वनडे सीरीज में 5-1 से कब्जा किया। पूरी सीरीज में कप्तान कोहली ने तीन शतक जड़े। सबसे बड़ी पारी 159 गेंदों पर 160 रनों की खेली।

सीरीज पर दोनों टीमों की निगाहें

दोनों टीमों की निगाहें इन दिनों द.अफ्रीका में होने वाली टी-20 सीरीज में टिकी हुई हैं। पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय महिला टीम 2-1 से आगे चल रही है। सीरीज का चौथा मैच बारिश के वजह से रद्द हो गया था। वहीं पुरूष टीम द. अफ्रीका के साथ 1-1 की बराबरी की बराबरी में है। अब दोनों भारतीय टीम 24 फरवरी को केपटाउन में ही अपना-अपना फाइनल मुकाबला खेलेंगी। इस भारत को एक साथ दो जीत मिलने वाली है।

 

The post स्मृति मंधाना से मुलाकात के बाद शरमाने लगे विराट कोहली तो मन्धाना ने दिया कुछ ऐसी प्रतिक्रिया appeared first on SportzWiki Hindi.