विश्व क्रिकेट में जब कभी भी विकेटकीपर के द्वारा तेज स्टंपिंग की बात आती है तो हर किसी के जेहन में सबसे पहले महेन्द्र सिंह धोनी की छवि अपने आप ही उभरने लगेगी। महेन्द्र सिंह धोनी जिस तरह विकेट के पीछे बेल्स उड़ाते हैं बल्लेबाज का अंदर आना तो दूर पलक झपकने तक का मौका नहीं देते।

महिला क्रिकेट में धोनी की तरह तेज है सराह टेलर
वैसे पुरूष क्रिकेट में महेन्द्र सिंह धोनी की बिजली से भी तेज स्टंपिंग को हर कोई जानता है लेकिन इसी तरह से महिला क्रिकेट में भी एक ऐसी विकेटकीपर है जो स्टंपिंग के मामले में महेन्द्र सिंह धोनी की तरह ही तेज है। ये महिला विकेटकीपर हैं इंग्लैड की सराह टेलर…..

सराह टेलर के इस स्टंपिंंग ने दिला दी धोनी की याद
जी हां… इंग्लैंड की महिला विकेटकीपर सराह टेलर की विकेट के पीछे मुस्तैदी देखते ही बनती है। सराह टेलर ने एक बार फिर से बिजली जैसी तेजी दिखाकर स्टंपिंग को अंजाम दिया।
आईसीसी वूमंस चैंपियनशिप के पहले मैच में सराह टेलर ने दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ एक जबरदस्त स्टंपिंग की जिससे उन्होंने महेन्द्र सिंह धोनी की याद दिला दी।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सराह टेलर का अविश्वसनीय स्टंपिंग
दक्षिण अफ्रीका महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच आईसीसी वूमंस चैंपियनशिप के पहले मैच में इंग्लैंड की मध्यम गति की तेज गेंदबाज अन्या श्रुबसोल की गेंद पर दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाज सून लुस स्ट्राइक पर थी।
श्रुबसोल की लेग साइड में वाइड गेंद पर सून ने हल्का सा शफल किया, लेकिन विकेट के पीछे मुस्तैद खड़ी सराह टेलर ने सून को कुछ समझ आए उससे पहले ही बेल्स उड़ा दी।

सराह के इस स्टंपिंग को देख धोनी भी हो जाएंगे कायल
इंग्लैंड की विकेटकीपर सराह टेलर के इस स्टंपिंग को देखकर तो महेन्द्र सिंह धोनी तक उनके मुरिद हो जाऐंगे। वैसे आमतौर पर महिला क्रिकेट ऐसी स्टंपिंग देखने को नहीं मिलती है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से इस स्टंपिंग के वीडियो को शेयर किया है। साथ ही लिखा कि “अविश्वसनीय सराह टेलर इस खेल में सबसे तेज हाथों के साथ।”
देखिए ये वीडियो
Simply incredible! @Sarah_Taylor30 with the fastest hands in the game
England are back in this: https://t.co/0Lu3Uc15g8 pic.twitter.com/7fWKdEATeD
— England Cricket (@englandcricket) June 9, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post वीडियो- महेन्द्र सिंह धोनी की तरह बिजली से भी तेज है ये महिला विकेटकीपर, पलक झपकते उड़ा देती है गिल्लियां appeared first on SportzWiki Hindi.
