इसी साल नवंबर महीने में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर होगी। जहां दोनों देशों के बीच पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज का आयोजन किया जाना है। खास बात यह है कि केरल का ग्रीनफील्ड क्रिकेट स्टेडियम इस दौरान एक मैच को होस्ट करते हुए नजर आएगा। लंबे समय बाद केरल की धरती में हो रहा इंटरनेशनल मैच वहां के लोगों के लिए बड़ी खुशी है।
पिरवी दिवस के दिन खेला जाएगा मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज का मैच केरल के पिरवी दिवस दे दिन ग्रीनफील्ड क्रिकेट स्टेडियम कोरियावट्टम,तिरूवानंतपुरम में खेला जाएगा। केरल की राजधानी में पांच वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच आयोजित किया जाएगा। मैच डे-नाइट खेला जाएगा और दोपहर 1ः30 मिनट में भारतीय समयानुसार शुरू होगा। इसकी जानकारी बीसीसीआई द्वारा दी गई।
बीसीसीआई ने किया ई- मेल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि बीसीसीआई ने एक मेल के जरिए केरल में एक मैच को आयोजित करने की जानकारी दी। बीसीसीआई के टूर्स एंड फिक्चर कमेटी ने यह मेल केरल क्रिकेट एसोसिएशन को किया। इसके बारे में जानकारी देते हुए केसीए के सचिव जयेश जॉर्ज ने कहा कि,
‘हमें बीसीसीआई टूर्स और फिक्स्चर कमेटी से एक ईमेल प्राप्त हुुआ है। जिसमें पुष्टि की गई है कि केरल भारत-वेस्टइंडीज के बीच होने वाली सीरीज का पांचवां मैच होस्ट करेगा।’
हालांकि इससे पहले केसीए कोच्चि स्थित जवाहर लाल नेहरू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक मैच की मेजबानी के लिए प्रयासरत था। हालांकि वहां पर एक फुटबॉल मैदान की आवश्यकता थी। जिसके बाद सीएसके ने अपना फैसला बदल लिया।
ऐसा रहेगा का विंडीज का भारत दौरा

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम अक्टूबर माह में ही भारत के दौरे पर होगी। जहां दोनों देशों के बीच दो टेस्ट मैच,5 वनडे मैच और 3 टी-20 मैचों का आयोजन किया जाना है। वहीं केरल के ग्रीनफील्ड क्रिकेट स्टेडियम में यह खेला जाने वाला दूसरा इंटरनेशनल मैच होगा।
नवंबर महीने में ही भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर होगी। जहां उसे तीन टी-20,चार टेस्ट मैच और 3 वनडे मैच खेलने हैं। भारत का यह दौरा 21 नवंबर से 18 जनवरी 2019 तक चलेगा। इस साल भारतीय क्रिकेट टीम का पूरा शेड्यूल काफी बिजी है।
The post लंबे समय बाद इस स्टेडियम में खेला जाएगा भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज का अंतिम मैच appeared first on SportzWiki Hindi.