क्रिकेट के इतिहास में हमेशा कुछ न कुछ नया देखने को मिला है. अभी हालही में आईपीएल का शानदार मुकाबला देखने को मिला. इसके खत्म होने के बाद ही और भी कई सीरीज शुरू होने वाली हैं.
आईपीएल के इस सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हरा कर तीसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है.
अपने शांत स्वाभाव के लिए जाने जाते हैं धोनी

इसी के साथ ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से चर्चा में चल रहे हैं. देखा जाए तो वह अपने शांत स्वभाव के कारण कूल कप्तान के नाम से भी जाने जाते हैं. उन्हें शायद ही कभी किसी ने गुस्से में देखा हो.
ऐसा बहुत कम बार हुआ जब धोनी को मैदान में और मैदान के बाहर किसी भी खिलाड़ी पर गुस्सा करते देखा गया हो. धोनी भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर तो नहीं पर उनका टीम में शामिल होना काफी कारगर साबित होता है.
धोनी ने जान से मारने की दी थी धमकी

भारतीय टीम को इंग्लैंड का दौरा करना है तो अब भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी से जुडी एक बात सामने आ रही है. 2014 में भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे पर कुछ ऐसा हुआ था कि कप्तान ने इंग्लैंड के गेंदबाज को बीच मैदान में जान से मारने की धमकी दे दी थी. इससे पहले 2013 में भारत को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. इसलिए 2014 की सीरीज काफी अहम मानी जा रही थी.
एंडरसन ने शुरू की थी स्लेजिंग

सीरीज का चौथा टेस्ट मैच ट्रेंटब्रिज में चल रहा था. इस मैच में भारत एक बड़े स्कोर की और अग्रसर हो रहा था. दूसरे दिन लंच से पहले रविन्द्र जडेजा और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टीम को सम्भालने का काम कर रहे थे. और इसी बीच इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने स्लेजिंग शुरू कर दी थी.
मिरर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़ जेम्स एंडरसन लगातार जडेजा को लेकर कमेंट पास कर रहे थे. जिसके बाद जडेजा ने भी उनकी बातों का जवाब देना शुरू कर दिया था. उन दोनों के बीच का यह मामला काफी आगे बढ़ गया था.
धोनी को आया था एंडरसन पर गुस्सा

एंडरसन ने जडेजा के बाद धोनी को गाली देना शुरू कर दिया था. लंच होते ही दोनों ही टीमें अपने-अपने ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़ने लगी. इसी दौरान एंडरसन ने जडेजा को ड्रेसिंग रूम में आकर मारने की धमकी दी.
एंडरसन की इस बात को सुनते ही धोनी अपने आपको संभाल नहीं पाए और एंडरसन से भीड़ गए. उन्होंने एंडरसन से कहा, “अगर तुम इंडियन ड्रेसिंग रूम के आस-पास भी नजर आए तो जान निकाल लूँगा.” इस पूरी सीरीज में दोनों टीमों के बीच काफी नोक-झोंक देखने को मिली.
The post पिछली बार इंग्लैंड टूर पर इस अंग्रेज खिलाड़ी पर भड़क गये थे धोनी, कहा ड्रेसिंग रूम के पास दिखा भी तो मार डालूँगा appeared first on SportzWiki Hindi.