खेल डेस्क। महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय टीम के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों की श्रेणी में गिना जाता है इस पूर्व कप्तान ने अपनी कप्तानी भारतीय टीम को कई ख़िताब दिलाये है और भारतीय टीम को वर्ल्ड की नंबर वन टीम बनाया है। लेकिन रॉयल चैलेंजर्स की और से खेलने वाले फिरकी गेंदबाज युजवेन्द्र चहल ने भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इंटरनेशनल टीम में पर्दापण किया था।
इस गेंदबाज ने माही की कप्तानी लेकर कई विशेष बयान दिए है इस गेंदबाज ने कहा कि "मुझे महान एमएस धोनी से ओडीआई कैप मिला। मेरे जीवन में एक वह शानदार पल है और मैं पहली बार उनके साथ था। मैं उनके सामने बात करने में भी सक्षम नहीं था। वह इतनी अच्छी बात करते थे कि आपको आश्चर्य होगा है कि वास्तव में महेंद्र है सिंह धोनी पौराणिक है"।
चहल ने आगे बताया कि "जब मैंने जिम्बाब्वे में उनसे पहली बार मुलाकात की तो मैंने उन्हें माही सर कहा। कुछ समय बाद उन्होंने मुझे फोन किया और कहा, 'माही, धोनी, महेंद्र सिंह धोनी या भाई ... मुझे जो भी चाहिए वो बुलाओ लेकिन सर नहीं"।