Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हार के बाद नोवाक जोकोविक का ग्रास कोर्ट पर खेलना तय नहीं

पेरिस। साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन में इटली के मार्को चेचेहिनाटो के हाथों हार के बाद पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया को नोवाक जोकोविक का ग्रास कोर्ट पर खेलना संदिग्ध माना जा रहा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जोकोविक ने मंगलवार को पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर-72 चेचेहिनाटा से हार के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, मुझे नहीं पता कि मैं ग्रास कोर्ट पर खेलने जा रहा हूं या नहीं। पता नहीं कि मैं क्या करने जा रहा हूं। माफ करें, दोस्तों, मैं आपको वह जवाब नहीं दे सकता। मैं कोई जवाब नहीं दे सकता। मैं फिलहाल सिर्फ टेनिस के बारे में ही नहीं सोच रहा हूं।

NOVAK

पिछले साल कोहनी की चोट से उबरने के बाद जोकोविक को इस वर्ष रौलां गैरों टूर्नामेंट में 20वीं सीड दी गई थी जोकि वर्ष 2006 में यूूएस ओपन के बाद से किसी भी ग्रैंड स्लैम में उनकी सबसे निचली सीड है।

12 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता जाकोविक ने मुकाबले में पहले दो सेट 3-6, 6-7 से हारने के बाद तीसरे सेट में 6-1 से वापसी की और चौथे सेट में उन्होंने 5-2 की बढ़त हासिल कर ली।

हालांकि वह टाई ब्रेकर में अपना लय बरकरार नहीं रख पाए और और पांचवें सेट में उन्हें मात खानी पड़ी।

उन्होंने कहा, मैं शुरूआत से ही संघर्ष कर रहा था। दुर्भाग्यवश, अच्छा होने के लिए मुझे समय लेना पड़ा और शुरूआत में थोड़ी चोट के साथ मैंने संघर्ष किया। जब मैंने अभ्यास किया था तो यह बेहतर था। लेकिन अब मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहता।”

चेचिहिनाटो ने अब तक एक भी ग्रैंड स्लैम नहीं जीता है और अब सेमीफाइनल में उनका सामना आस्ट्रिया के डोमिनीक थीम से होगा।

पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 जोकोविक ने कहा, वह अच्छा खेल रहे हैं और सेमीफाइनल का परिणाम भी अच्छा ही होगा। वह डोमिनीक के खिलाफ खेलने जा रहे हैं। निश्चित रूप से डोमिनीक भी जीत के दावेदार हैं।

The post हार के बाद नोवाक जोकोविक का ग्रास कोर्ट पर खेलना तय नहीं appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.