Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले जोस बटलर ने बनाया करियर का सबसे खराब रिकॉर्ड

इंग्लैंड ने पांच वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम को रोमांचक रूप से हराकर सीरीज पर क्लीन स्वीप कर दिया है। इस मैच में आईपीएल के 11वें सीजन में लगातार पांच अर्द्धशतक बनाने वाले जोस बटलर ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली और इंग्लैंड को जीत हासिल करने में पूरी मदद की क्योंकि टीम ने यह मैच नौ विकेटों से जीता है।

कल खेले इस मैच ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 205 रन ही बनाये और पूरी टीम आउट हो गयी। हालाँकि मैच ऐसा दिख रहा था कि ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में यह पहला मुकाबला जीतने में सफल हो जायेगी क्योंकि इंग्लैंड के 8 विकेट महज 114 रनों पर ही गिर गए थे, जिसके कारण कंगारू टीम को आस थी कि वह क्लीन स्वीप नहीं होने देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इंग्लिस टीम ने मैच 1 विकेट से जीत लिया।

शतक के बाद भी जोस बटलर ने बनाया कैरियर का सबसे खराब रिकॉर्ड

इसी बीच आपको बता दें कि कल खेले गए मैच में जोस बटलर ने नाबाद 110 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 122 गेंदों का सामना किया है। हालांकि अनुभवी बल्लेबाज बटलर ने एक खराब रिकॉर्ड जरूर बनाया है। इससे पहले इन्होंने यह खराब रिकॉर्ड कभी भी नहीं बनाया था।

दरअसल बता दें कि कल खेले मैच में अपनी फिफ्टी को पूरा करने के लिए 74 गेंदों का सामना किया जो वनडे क्रिकेट में 23 बार 50 या इससे अधिक रनों के बीच यह सबसे धीमा अर्द्धशतक रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले जोस बटलर ने अपनी सबसे धीमी फिफ्टी भारत के खिलाफ 59 गेंदों का सामना करते हुए बनाई थी और अब 74 गेंदों का सामना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया है।

ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज

हालांकि बटलर ने आदिल रशीद के साथ मिलकर एक बड़ा कारनामा भी किया है। जी हाँ, बटलर और आदिल रशीद के बीच इस मैच में 81 रन की साझेदारी हुई जो वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए दूसरी सबसे बड़ी नौवें विकेट के लिए भागीदारी है। इससे पहले 2005 के लाहौर वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ लियाम प्लंकेट और विक्रम सोलंकी ने 100 रन की भागीदारी की थी।

The post ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले जोस बटलर ने बनाया करियर का सबसे खराब रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.