Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली के ऐतिहासिक टेस्ट न खेलने पर यह क्या बोल गए अफगानिस्तान टीम के कप्तान स्टेनिकजई

भारतीय टीम नियमित कप्तान विराट कोहली के बिना अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मुकाबला कल से खेलने वाली है जिसका इंतजार सभी को है, क्योंकि यह एक ऐतिहासिक टेस्ट मैच होने वाला है। यह अफगान क्रिकेट टीम का पहला टेस्ट मैच है, जिसको लेकर टीम के सभी खिलाड़ी उत्साहित है किंतु विराट के बिना यह मुकाबला संपन्न होने वाला है।

खैर, कोई बात नहीं। टीम की कप्तानी इस मुकाबले में अजिंक्य रहाणे सम्भालेंगे, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में स्टीव स्मिथ की गैरमौजूदगी में राजस्थान रॉयल्स का नेतृत्त्व किया था और प्लेऑफ़ तक ले गए। हालांकि, पूरे टूर्नामेंट में इनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।

इस एकमात्र टेस्ट मैच से पहले कल अफगानिस्तान टीम के कप्तान असगर स्टेनिकजई विराट कोहली के न खेलने पर पूछने के बाद करारा जवाब दिया है। विराट कोहली जो आईपीएल के बाद सरे काउंटी क्लब के लिए खेलने वाले थे लेकिन गर्दन की चोट के कारण न तो काउंटी खेल पायेंगे और न ही इनके खिलाफ यह टेस्ट।

इंटरव्यू के दौरान इनसे पूछा गया था कि विराट कोहली के खिलाफ खेलने के लिए टीम कितनी उत्सुक थी ? तो कप्तान स्टेनिकजई ने कहा, “टीम 11 खिलाड़ियों पर निर्भर करती है, एक पर नहीं। यदि विराट कोहली यहां होते, तो यह मैच कुछ और ही ख़ास हो जाता, उनके साथ टेस्ट खेलना और अधिक मजेदार हो जाता।”

“यदि आप इंडिया टीम को देखें, तो सभी खिलाड़ी हमारे लिए विराट कोहली जैसे ही हैं। हमारे लिए यह नहीं है कि विराट कोहली विशेष है। सभी भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली है। सभी अच्छे खिलाड़ी हैं और टेस्ट क्रिकेट में अच्छा अनुभव है। मुझे लगता है कि यदि कोई खिलाड़ी क्रिकेट में आता तो वापस भी जाता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है, “आगे कहा है।

कोहली की गैरमौजूदगी में असगर का यही कहना है कि अगर ये इस मैच में खेल रहे होते तो, मैच का मजा दुगुना हो जाता। ऐसा ही मामला एमएस धोनी का है। लेकिन ये यहां नहीं खेल रहे है। अगर टीम में विराट कोहली नहीं है, तो इसका मतलब यह नहीं कि भारतीय टीम कमजोर हो जायेगी।

The post कोहली के ऐतिहासिक टेस्ट न खेलने पर यह क्या बोल गए अफगानिस्तान टीम के कप्तान स्टेनिकजई appeared first on SportzWiki Hindi.