Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कैलिस और अफरीदी के बाद शाकिब ने बनाया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ये महान रिकॉर्ड

खेल डेस्क। देहरादून में अफगानिस्तान के खिलाफ टी 20 मैच में बांग्लादेश को चाहे हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब हल हसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 500 विकेट का रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह खिलाडी आखिर अफगानिस्तान के खिलाफ मैच हारने से टीम को नहीं बचा सके।

शाकिब ने नजबुल्लाह जदरान को महमूदुल्ला के हाथो कैच करवाकर इस रिकॉर्ड को हासिल कर लिया उन्होंने 500 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए। जैक्स कैलिस और शाहिद अफरीदी के बाद विश्व में ऐसा कारनामा करने वाले शाकिब तीसरे क्रिकेटर बन गए है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन 500 विकेट लेने वाले इस क्रिकेटर ने बांग्लादेश के लिए मुख्य भूमिका निभाई है।

शाकिब ने 302 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं कैलिस ने 2002-03 में जोहान्सबर्ग में श्रीलंका के ODI में अपना 10,000 वां रन प्राप्त किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट मैच में 500 वां विकेट हासिल किया। दूसरी तरफ अफरीदी ने 2013 में हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकदिवसीय मैच में 10,000 रन पूरे किये और मीरपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टी -20 में 500 वा विकेट प्राप्त किया।