Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट के पहले वर्ल्ड कप में इस भारतीय खिलाड़ी ने बनाया था ये शर्मनाक रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क:आज के समय भारतीय क्रिकेट टीम दूनिया की सबसे शानदार टीम बन गई है। लेकिन आज हम आपको 1975 के वर्ल्ड कप में खेले गए एक मैच के बारे में बताने जा रहे हैं। 1975 के वर्ल्ड कप में आज ही के दिन भारत और इंग्लैंड के बीच पहला मैच खेला गया था।

इंग्लैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 60 ओवर में 4 विकेट खोकर 334 रनों का विशाल लक्ष्य भारत के सामने खड़ा किया तो इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 60 ओवर में 3 विकेट खोकर पर 132 रन बना सकी और मैच हार गई।


इस मैच भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अकेले ही 174 गेंदे खेलकर 36 रन बनाए जो एक शर्मनाक रिकॉर्ड था और 174 गेंदों में से 138 गेंदे तो डॉट खेली थी।

पहले क्रिकेट विश्व कप में भारत सहित आॅस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज,पाकिस्तान, श्रीलंका और पूर्वी अफ्रीका जैसी 8 टीमों ने भाग लिया था। इस विश्व कप को सबसे ज्यादा गावस्कर की बल्लेबाजी के कारण याद किया जाता है।

इस विश्व कप सभी टीमों ने सफेद कपड़े पहने थे और इस विश्व को वेस्टइंडीज ने जीता था।



Herald