Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली के लिए बजी खतरे की घंटी, इस मामले में जल्द पीछे छोड़ सकता है कोहली को यह अफगानी प्लेयर

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े बल्लेबाजों में से एक हैं। विराट कोहली ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में अब तक खेले मैचों में रिकॉर्ड की झड़ी सी लगा दी है। कोहली के बल्ले से अब तो स्थिति ये हो चली है कि हर रन नए रिकॉर्ड की फेहरिस्त लिख रहा है।

अफगान खिलाड़ी मोहम्मद शहजाद छोड़ सकते हैं विराट को पीछे

विराट कोहली मौजुदा दौर के सबसे शानदार बल्लेबाज हैं जिनके नाम कीर्तिमानों का अंबार है लेकिन इन सबके बीच विराट कोहली का एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसको अफगानिस्तान जैसी टीम के खिलाड़ी से खतरा है। जी हां अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद विराट कोहली के एक रिकॉर्ड को जल्द ही पीछे छोड़ सकते हैं।

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रन बनाने में कोहली से कुछ दूरी पर खड़े हैं शहजाद

अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद इन दिनों बांग्लादेश के खिलाफ 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेल रहे हैं। इन दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 मैच तो हो गया है और बाकी बचे दो टी-20 मैचों में मोहम्मद शहजाद विराट कोहली के टी-20 इंटरनेशनल करियर के रनों को पीछे छोड़ सकते हैं।

कोहली के 1983 रन हैं तो वहीं शहजाद के हैं 1856 टी-20 रन

विराट कोहली इस समय टी-20 इंटरनेशनल करियर के 57 मैचों की 53 पारियों में 50.84 की औसत से 1983 रन बना चुके हैं और वो इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं तो वहीं अफगान स्टार बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद के इस समय टी-20 इंटरनेशनल करियर में 61 मैचों की 61 पारियों में 32 की औसत के साथ 1856 रन बनाए हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ 127 रन बनाते ही शहजाद आ जाएंगे कोहली के बराबर

इस तरह से बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 मैच में 40 रनों की पारी खेलने वाले मोहम्मद शहजाद अब विराट कोहली से टी-20 करियर में 127 रन पीछे हैं ऐसे में मोहम्मद शहजाद अगले दो बचे टी-20 मैचों में ये रन बना लेते हैं तो वो विराट कोहली को टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पीछे छोड़ सबसे ज्यादा रन बनाने में तीसरे स्थान पर आ सकते हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post विराट कोहली के लिए बजी खतरे की घंटी, इस मामले में जल्द पीछे छोड़ सकता है कोहली को यह अफगानी प्लेयर appeared first on SportzWiki Hindi.