भारतीय क्रिकेट टीम विराट कोहली की कप्तानी में यूके के दौरे पर है जहां पर इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ खेली जा रही दो मैचों की टी-20 सीरीज के साथ अपनी तैयारियों को पुख्ता करने में लगी हुई है। आयरलैंड के खिलाफ इस 2 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार को डबलिन में खेला जाएगा।

दूसरे टी-20 मैच से पहले भारतीय टीम ने जमकर बहाया पसीना
आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच को लेकर भारतीय टीम भारतीय टीम जोर-शोर से तैयारी में जुटी रही। भारतीय टीम आयरलैंड की टीम को किसी भी तरह कमतर नहीं मानती इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मैच वाले दिन यानि शुक्रवार को भी भारतीय टीम ने दिन की शुरूआत होने के बाद नेट सेशन में जमकर पसीना बहाया। विराट सेना के सभी खिलाड़ी नेट सेशन में कड़ी मेहनत करते हुए नजर आए।

बीसीसीआई ने भारतीय टीम के नेट सेशन में प्रैक्टिस करते हुए वीडियो किया शेयर
बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से भारतीय टीम का नेट सेशन का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि भारतीय टीम के बल्लेबाज किस तरह से दूसरे टी-20 मैच के दिन की जमकर नेट प्रैक्टिस में जुटे हुए हैं। बीसीसीआई ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही लिखा कि “ये मैच का दिन है और सभी लड़के आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच से पहले सेट होते हुए।”
Training
It's match day and the boys look all set for the 2nd T20I against Ireland.#IREvIND pic.twitter.com/5Id8AECLtp
— BCCI (@BCCI) June 29, 2018
पहला टी-20 मैच भारतीय टीम ने आसानी से किया था अपने नाम
भारतीय टीम ने बुधवार को डबलिन में ही खेले गए पहले टी-20 मैच में आयरलैंड को 76 रनों से रौंद डाला। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी शुरू की। भारत के सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा और शिखर धवन की तूफानी पारियों की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 208 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में आयरलैंड की टीम कुछ खास नहीं कर सकी और अपने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 132 रन ही बना सकी।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post वीडियो: अभ्यास के लिए मैदान पर उतरा ये भारतीय खिलाड़ी, आज भारतीय टीम में जगह मिलना तय appeared first on SportzWiki Hindi.
