Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी को अपना आदर्श मानते है डेविड विली

आईपील 2018 में चेन्नई सुपरकिंग्स के दिग्गज बल्लेबाज केदार जाधव को पहले मैच में गंभीर चोट लग गई थी। उनकी जगह टीम में इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी डेविड विली को शामिल किया गया था। विली ने इस सीजन चेन्नई की टीम से तीन आईपीएल मैच खेले हैं और दो विकेट अपने नाम दर्ज किए।

हालांकि आईपीएल के बाद विली ने कहा कि काउंटी टीमों को आईपीएल खेलने के लिए खिलाड़ियों को छूट देनी चाहिए। बता दें कि आईपीएल में सामिल होने के बाद काउंटी टीम के द्वारा विली को करार खत्म करने की धमकी दी गई थी। जिसके जवाब में विली ने अपनी बात रखी। उन्होंने काउंटी से पूछा कि खिलाड़ियों को आईपीएल खेलने के लिए फ्री हैंड क्यों नहीं रखा जाता ।

आईपीएल में जाने का हुआ था विरोध

आईपीएल 2018 की नीलामी में विली को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। बाद चेन्नई सुपरकिंग्स ने अप्रैल महीने में अपनी टीम का हिस्सा बनाया। देर से आईपीएल में शामिल होने पर विली की काउंटी टीम यार्कशायर के मार्टिन मोक्सन ने विली के इस कदम की निंदा की थी और इसे असंभव स्थित करार दिया था।

मोक्सन ने काउंटी प्रतिनिधियों की एक बैठक में कहा था कि खिलाड़ियों के लिए एक तारीख निश्चित कर दी जाए ,जिसके बाद वो आईपीएल के साथ करार करने में सक्षम ही न हों। विली ने बताया कि,

”जब हमने पहली बार यॉर्कशायर के प्रबंधन के साथ आईपीएल खेलने पर चर्चा की तो उन्होंने धमकी दी और कहा कि मेरे अनुबंध को तोड़ दिया जाएगा जो  काफी हद तक कमजोर है।”

 

खिलाड़ियों को मिलनी चाहिए छूट

विली ने जब पहली बार आईपीएल में शामिल होने के बारे में काउंटी टीम यार्कशायर को बताया तो उन्होंने धमकी भरे रूप में करार खत्म करने की बात कही।हालांकि डेविड विली का मानना है कि काउंटी क्रिकेट को अपनी सोच बदली चाहिए और खिलाड़ियों को ज्यादा फ्री हैंड रखना चाहिए। ऐसा काउंटी क्रिकेट टीमें क्यों नहीं करती।यह सवाल विली ने खुद काउंटी से पूछा।

”युवाओं के लिए दुनिया के अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेलने के बजाए सीखने का कोई बेहतर तरीका नहीं है। अगर काउंटी ने इन प्रतियोगिताओं को लंबे समय तक लाभ के रूप में देखा, तो यहां शामिल सभी खिलाड़ियों के लिए बेहतर होगा। आपको हर रोज दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग में जाने का मौका नहीं मिलता। लेकिन यह मेरे लिए कोई ब्रेनर नहीं है। ”

 

धोनी से प्रभावित हुए विली

डेविड विली पर चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी का खास प्रभाव पड़ा। विली कहते हैं,

”मैंने धोनी को देखने से उतना ही सीखा जितना मैंने खेला था। वह कितना शांत हैं,जब वो बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो केवल खेल के बारे में सोचते हैं। सीखने के लिए बहुत अच्छा है। जब आप खेल के बारे में सीख रहे तो तो ऐसी चीजें अमूल्य हैं।”

The post विराट कोहली नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी को अपना आदर्श मानते है डेविड विली appeared first on SportzWiki Hindi.