कैरीबियाई प्रीमियर लीग का छठा संस्करण 8 अगस्त में शुरू होने जा रहा है जिसका इंतजार हर फैन्स को है लेकिन इसमें भारतीय खिलाड़ी खेलते हुए नजर नहीं आयेंग। हाल ही में, इस आगामी सीजन के लिए कार्यक्रम की घोषणा की गई थी। इस प्रकार अब टी20 लीग की तैयारियां शुरू हो चुकी है। जेसन होल्डर और आंद्रे रसेल इस बार काफी उत्साहित है।

इस सीजन में, तीन मैचों का आयोजन फ्लोरिडा के लॉडरहिल में सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क में किया जाएगा। मौजूदा चैंपियन, ट्रिनबागो नाइट राइडर्स टूर्नामेंट के पहले मैच में सेंट लूसिया स्टार्स के खिलाफ खेलेगी। हिंदुस्तान टाइम्स के हालिया खबरों के अनुसार, विंडीज़ टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान जेसन होल्डर ने सीपीएल को फिर से खेलने के लिए उत्साह व्यक्त किया है।
उन्होंने यह भी बताया है कि पिछली प्रतियोगिता में बारबाडोस ट्रिडेंट्स का नेतृत्व करना उनके लिए एक अच्छा अनुभव रहा था और इस बार भी उनके लिए अच्छा अनुभव रहेगा। इसके अलावा, वह मार्टिन गुप्टिल और हाशिम अमला जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलने की उम्मीद कर रहे हैं।

“यह बहुत अच्छा लगता है! बारबाडोस ट्रिडेंट्स के लिए खेलने औए वापस घर आना, यह मेरे लिए एक सुखद अनुभव है। और यह टी-20 लीग मेरे लिए वास्तव में बहुत अच्छी रहेगी और मैं अच्छा खेल दिखाने के लिए तत्पर हूं। मुझे लगता है कि यह ऐसा कुछ है जो पूरी तरह से मेरी कप्तानी में सुधार करने में मदद करेगा। “जेसन होल्डर ने कहा है।
आंद्रे रसेल भी है बेहद उत्साहित
पिछले सीजन में, वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल प्रतिबंध के कारण टूर्नामेंट नहीं खेल सके थे। इस साल, वह जमैका तालावास के लिए के पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने सीपीएल रोस्टर पर वापस आने के लिए अपनी उत्तेजना व्यक्त की। आंद्रे रसेल जिन्होंने आईपीएल के 11वें सीजन में भी कोलकाता नाइट राइडर्स के खेलते हुए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था।

“मैं जमैका तालावास के लिए वापस खेलने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। तालावास के सभी खिलाड़ियों के साथ जुड़ना बहुत अच्छा होगा और उम्मीद है कि हम इस वर्ष फिर से कुछ रोमांचक क्रिकेट खेल सकते हैं और 2018 में सीपीएल ट्रॉफी जमैका को जीता सकते हैं। “आंद्रे रसेल ने कहा है।
बता दें कि कैरिबियाई प्रीमियर लीग के इस सीजन का पहला मुकाबला 8 अगस्त को खेला जाने वाला है और फाइनल मैच 16 सितम्बर को खेला जाएगा। इसको लेकर लगभग सभी बड़े स्टार क्रिकेटर बेशब्री से इन्तजार कर रहे है।
The post कैरीबियाई प्रीमियर लीग के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे है विंडीज के ये दो स्टार appeared first on SportzWiki Hindi.