काफी समय से यह चर्चा जोरों पर थी, कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) जल्द ही टेस्ट चैंपियनशिप आयोजन करेगा और अब आईसीसी द्वारा कही गई यह बात सच साबित होने जा रही है. आपकों बता दें, कि आईसीसी केवल टेस्ट चैंपियनशिप ही नहीं, बल्कि 13 टीमों की वनडे लीग का भी आयोजन करने जा रही है.
एफटीपी में शामिल हुई टेस्ट चैंपियनशिप

आपकों बता दें, कि आईसीसी का फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) रहता है. जिसके अंतर्गत ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेली जाती है और अब इसी एफटीपी में आईसीसी ने टेस्ट चैंपियनशिप के कार्यक्रम को भी जगह दी है. जिसका मतलब साफ़ हो गया है, कि अब क्रिकेट प्रेमियों को टेस्ट क्रिकेट चैंपियनशिप के मैच देखने को मिलेंगे.
13 टीम की वनडे लीग को भी मिली जगह

आपकों बता दें, कि आईसीसी ने 13 टीमों की वनडे लीग को भी अपने एफटीपी प्रोग्राम में जगह दी है. इस 13 टीम की वनडे लीग में 12 टीमों वह भाग लेगी जो टेस्ट क्रिकेट खेलती है. वही इस वनडे लीग में 13वीं टीम नीदरलैंड की होगी.
टेस चैंपियनशिप का इस तरह रहेगा कार्यक्रम

टेस्ट चैंपियनशिप कुल 9 देशों के बीच खेली जायेगी. जिसमे सभी टीमों के छह-छह मैच होंगे. तीन मैच टीम अपने घर के बाहर खेलेगी और तीन मैच अपनी घरेलू जमीन पर खेलेगी. इस टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल लॉर्ड्स में खेला जायेगा. यह टेस्ट चैंपियनशिप साल 2019 से लेकर साल 2021 तक चलेगी. आयरलैंड और अफगानिस्तान की टीम इस टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं होगी.
वही 13 टीमों की वनडे लीग 2020 से 2022 के बीच खेली जायेगी. आईसीसी वनडे लीग का आयोजन चैंपियंस ट्रॉफी के बदले करने जा रही है. अब आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी को खत्म कर दिया है और उसके बदले 13 टीमों की वनडे लीग को शुरू कर रही है.
आपकों बता दें, कि वनडे लीग में एक टीम तीन या उससे ज्यादा मैच खेल सकती है. हालाँकि अबतक आईसीसी ने वनडे लीग को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है.
The post बड़ी खबर : आईसीसी ने फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) में टेस्ट चैंपियनशिप व वनडे लीग को दी जगह, जाने कब और कहाँ होगा ये टूर्नामेंट appeared first on SportzWiki Hindi.