Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलने वाले हर्षल पटेल ने टीम इंडिया में चयन को लेकर कही ये बात

2010 में न्यूज़ीलैंड में होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का नेतृत्व गुजरात के ऑल राउंडर खिलाड़ी हर्षल पटेल कर रहे थे. इसके बाद 2012 से आईपीएल में खेल रहे हर्षल पटेल का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. 27 वर्षीय हर्षल को अभी तक भारतीय टीम में मौका नही मिला है. मगर हर्षल को पूरी उम्मीद है कि वह एक दिन टीम इंडिया के लिए ज़रूर खेलेंगे.

इस आईपीएल सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलने वाले हर्षल पटेल ने अपने अनुभव के बारे में भी बताया है. साथ ही उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स के साथ बिताए पलों को भी एक इंटरव्यू के दौरान साझा किया है.

इंटरव्यू के दौरान ये कहा हर्षल ने

हर्षल पटेल से गंभीर के साथ उनके अनुभव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा ”मैं गौतम गंभीर का बहुत सम्मान करता हूं. वह हमेशा से एक ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जो विकेट पर अच्छा प्रदर्शन की कोशिश करते हैं फिर परिस्थिति चाहे जैसी हो. एक कप्तान के रूप में वह कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए सफल रहे हैं. वह अपने खिलाड़ियों को हमेशा मौके देते हैं. मेरी बल्लेबाजी क्रम के उपर आने का श्रेय उन्ही को जाता है. उन्होंने मेरे अंदर बल्लेबाजी की उस क्षमता को देखा कि मैं उपरी क्रम में किस तरह से बल्लेबाजी कर सकता हूं. जैसा कि उन्होंने केकेआर में रहते हुए सुनील नरेन के साथ किया था”

हर्षल पटेल आईपीएल के 11वें सीजन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा थे. आरसीबी के साथ मिले अनुभवों को बताते हुए हर्षल ने कहा ”आरसीबी की बात करें तो उसमे विराट कोहली, क्रिस गेल और एबी डीविलियर्स जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद थे. बहुत कम लोगों को ऐसे महान खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलता है. मैं सौभाग्यशाली था कि मुझे 30 से अधिक मैच इन महान खिलाड़ियों के साथ खेलने को मिले. वें बहुत अधिक उत्साहित करते हैं”

भारतीय टीम में चयन के बारे में पूछने पर हर्षण ने कहा ”मैं टीम इंडिया ए में सिलेक्शन की ओर देख रहा हूं. क्योंकि यह राष्ट्रीय टीम में पहुंचने की ओर कदम है. मुझे पूरी उम्मीद हैं, कि वह समय जरुर आएगा. मैं उच्चस्तरीय टीम में खेलने से बहुत अधिक दूर नही हूं. मैं सही दिशा में कड़ी मेहनत कर रहा हूं. जिसका फल मुझे जरुर मिलेगा. मैं इसको लेकर काफी सकारात्मक हूं”

The post दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलने वाले हर्षल पटेल ने टीम इंडिया में चयन को लेकर कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.