Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यह है दुनिया का एकलौता बल्लेबाज जिसने टेस्ट मैच के पहले ओवर की पहली ही गेंद पर लगाया था छक्का

वनडे और टी20 क्रिकेट में तो आपने शायद कई बार देखा होगा कि पहली ही गेंद पर किसी बल्लेबाज ने छक्के के साथ खाता खोला है। लेकिन आप शायद यह नहीं जानते है कि अब तक इतने लंबे क्रिकेट इतिहास में महज एक बार ऐसा मौका आया है जब टेस्ट में पहली ही गेंद पर किसी बल्लेबाज ने छक्का लगाया हो। जी हाँ, यह कारनामा अब तक एक बार ही हुआ है।

किसने किया है यह अजीब कारनामा

अगर हम इस छक्के के बारे में बात करें तो टेस्ट क्रिकेट में यह पहली ही गेंद पर छक्का वेस्टइंडीज के दिग्गज ओपनर बल्लेबाज क्रिस गेल है जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ साल 2012 में एक टेस्ट मैच के दौरान टेस्ट में डेब्यू करने वाले सोहाज गाजी की गेंद पर छक्का लगाया था। ख़ास बात तो यह है कि उनकी यह अपने टेस्ट कैरियर की पहली गेंद थी जिस पर उन्हें छक्का पड़ा था।

क्रिस गेल जिन्होंने अपने कैरियर में अब तक कुल 104 टेस्ट मैच खेले है जिसमें 42.18 की बल्लेबाजी औसत से 7,214 बनाये है, जिसमें एक मैच यह था जिसमें इन्होंने यह बड़ा कारनामा किया है। गेल अब तक अपने टेस्ट कैरियर में 98 छक्के लगाये है।

कैसा रहा था यह टेस्ट मैच

इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान डैरेन सेमी ने टॉस जीता था जिसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी का फैसला लिया था। पहला ओवर डेब्यू करने वाले सोहाग गाजी को दिया गया था जिस पर उन्हें गेल ने बिना कुछ सोचे ही छक्का जड़ दिया था। हालाँकि, इन्होंने ही 24 रनों पर गेल को महमुदुल्लाह के हाथों आउट करवाया था।

मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने 527 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी जिसके बाद बांग्लादेश ने अच्छा जवाब देते हुए 566 रन बना दिए थे। लेकिन दूसरी पारी में विंडीज ने 273 रन बनाये थे और बांग्लादेश की टीम यह लक्ष्य हासिल नहीं कर पायी और मैच 77 रनों से हार गयी थी।

इस तरह 1877 एक बाद आज 141 सालों के क्रिकेट इतिहास में अनगिनत टेस्ट मैचों में महज एक मौका ऐसा आया है जब किसी बल्लेबाज ने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर अपना खाता खोला हो।

यहाँ देखिये वीडियो:-

The post यह है दुनिया का एकलौता बल्लेबाज जिसने टेस्ट मैच के पहले ओवर की पहली ही गेंद पर लगाया था छक्का appeared first on SportzWiki Hindi.