Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ब्रेट ली या शोएब अख्तर से नहीं, बल्कि इस गेंदबाज से एबी डिविलियर्स को लगता था डर, खुद किया खुलासा

दुनिया के दिग्गज और विस्फोटक क्रिकेटर एबी डीविलियर्स ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है। डीविलियर्स ने अपने सन्यास की जानकारी एक वीडियो संदेश के जरिए अपने फैंस को दी। देखते ही देखते ये खबर जंगल में लगी आग की तरह पूरी दुनिया में फैल गई। इसके बाद भावुक संदेशों का सिलसिला शुरू हुआ।

लोगों को यकीन नहीं हो रहा था कि मिस्टर 360 ने अचानक संन्यास ले लिया है। लोग आज भी डीविलियर्स को उसी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहते हैं। मैदान में निर्भीक होकर खेलने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी को भी एक गेंदबाज से बेहद डर लगता था। इसका खुलासा खुद डीविलियर्स ने अपनी किताब में किया है।

अपनी ऑटो बायोग्राफी में किया खुलासा

आईपीएल के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले एबी डीविलियर्स ने अपने जीवन से जुड़े तमाम रहस्यों के बारे में अपनी पुस्तक में बात की है। एबी डीविलियर्स की जीवनी है जिसका नाम एबी द ऑटो बायोग्राफी है। इसी पुस्तक में डीविलियर्स ने कई राज से पर्दा उठाए हैं। डीविलियर्स ने अपनी पुस्तक में बताया है कि उन्हें किस गेंदबाज को खेलने में सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता रहा है।

इस गेंदबाज से डरते थे डीविलियर्स

एबी डीविलियर्स ने आखिरकार अपनी किताब में उस खिलाड़ी के नाम का खुलासा कर दिया है। जिससे वो बेहद डरते थे। डीविलियर्स ने अपनी पुस्तक में गेर्रिट डीस्ट का नाम लिया। ये वो शख्स है जिससे डीविलियर्स बेहद कांपते थे। इस गेंदबाज के आगे डीविलियर्स की बल्लेबाजी गुम हो जाती थी। हालांकि डीस्ट केवल काउंटी क्रिकेट ही खेलते थे। बता दें कि ये शख्स एबी डीविलियर्स के बचपन का दोस्त है।  अपनी पुस्तक में एबी ने लिखा कि,

”हम दोनों बचपन में एक साथ खेलते थे। तब मुझे बचपन के दोस्त गेर्रिट डिस्ट को खेलने में काफी मुश्किल होती थी। हालांकि वो एक अच्छा इंसान और दोस्त है।”

गेरिट ने नहीं खेला एक भी अंतर्राष्ट्रीय मैच

जिस खिलाड़ी के सामने दुनिया के महान बल्लेबाज की सांसे फूल जाती थी,उस खिलाड़ी ने एक भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला हैं। गैरी ने अपने जीवन में सिर्फ एक फर्स्ट क्लास मैच खेला है। इस मैच में उन्होंने तीन विकेट झटके थे और 1 रन भी बनाए। गैरी का जन्म दक्षिण अफ्रीका के शहर वर्मबर्थ्स में हुआ।

The post ब्रेट ली या शोएब अख्तर से नहीं, बल्कि इस गेंदबाज से एबी डिविलियर्स को लगता था डर, खुद किया खुलासा appeared first on SportzWiki Hindi.