Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड दौरे में इस रूप में दिखेंगे धोनी, जमकर बहा रहें है पसीना

स्पोर्ट्स डेस्क। कैप्टन कूल पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का जलवा हमेशा लग ही होना ही मैच के दौरान उनका अलग अलग रूप देखने को मिलता है। बताया जाता है की अभी भी वह साइन खिलाडियों से ज्यादा महेनत करते है और हमेशा कुछ नया सीखते है और मैच के दौरान उसका प्रयोग भी करते है। आज भी उनके अलावा टीम के उनके मुकाबले अच्छा फिनिशर नही है। महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड दौरे की तैयारी के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में जमकर पसीना बहा रहे हैं। साथ ही कुछ नया करने के लिए टीम से दूर एकांत में बल्लेबाजी का कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।

साथ ही बताया जाता है की क्रिकेट जगत के सभी दिग्गज खिलाड़ियों ने पहले ही मान लिया था की भारतीय टीम में धोनी जैसा फिनिशर आज तक किसी टीम को नहीं मिला है। जब भी भारतीय टीम को धोनी की जरूरत पड़ी है तब तब धोनी ने अच्छे फिनिशर बनकर भारत को मैच जीतवाया है। लेकिन अभी कुछ समय पहले खबर आ रही थी की वह अब अपने बल्लेबाजी के क्रम में बदलाव करते नजर आ सकते है वह जल्दी बेटिंग क्रम में दिख सकते है। इसके लिए ही धोनी दिन रात पसीना बहा रहें है और जबरदस्त मेहनत कर रहें हैं।

बताया जा रहा है की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में सैकड़ों गेंदों का सामना किया। इसमें से लगभग 70 फीसदी गेंदें थ्रो -डाउन से की गई थी। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी ने शुक्रवार को वनडे टीम के खिलाडिय़ों के साथ यो यो टेस्ट दिया था और अन्य खिलाडिय़ों के जाने के बाद भी वह यहां रूके रहे और जमकर अभ्यास किया। दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज धोनी सोमवार को थ्रो डाउन विशेषज्ञ रघु और तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर के साथ राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में पहुंचे। यहां पर लगभग ढाई घंटे तक उन्होंने थ्रो-डाउन पर जमकर अभ्यास किया।



Herald