Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व क्रिकेट पर कभी राज करने वाली वेस्टइंडीज के बाद अब यह दो टीम भी अपने पतन की ओर

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का आखिरी और पांचवा वनडे मैच चेस्टर ले स्ट्रीट के मैदान पर खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले को इंग्लैंड की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते एक विकेट से जीत लिया है.

इंग्लैंड की इस जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने काफी अहम भूमिका निभाई है. इंग्लैंड की टीम ने अपनी इसी जीत के साथ सीरीज को भी 5-0 से जीत लिया है.

मौजूदा चैंपियन होने के वावजूद 5-0 से हारी ऑस्ट्रेलिया 

पिछले कई सालों से वनडे क्रिकेट में राज कर रही पांच बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम को इंग्लैंड के हाथों 5-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है.

आपकों बता दें, कि ऑस्ट्रेलिया मौजूदा विश्व कप चैंपियन टीम भी है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें इंग्लैंड की टीम के हाथों इंग्लैंड की धरती पर 5-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है.

आईसीसी रैंकिंग में छठे स्थान पर खिसकी 

ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड से मिली लगातार 5-0 की हार के बाद पाकिस्तान से भी निचे छठे पायदान पर लुढ़क गई है. ऑस्ट्रेलिया की टीम बांग्लादेश से ऊपर है. बांग्लादेश के फिलहाल आईसीसी वनडे रैंकिंग में 93 अंक है और ऑस्ट्रेलिया की टीम के 101 अंक है.

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की पतन की ओर 

ऑस्ट्रेलिया की हलियाँ क्रिकेट को देखते हुए यह कहा जा सकता है, कि ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट पतन की ओर है. ऑस्ट्रेलिया की टीम पिछले 6-7 महीनों से बहुत खराब प्रदर्शन कर रही है और अब सभी दिग्गज उनके खेल की आलोचना कर रहे है. कुछ लोगो का तो यह भी मानना है, कि ऑस्ट्रेलिया टीम की हालत वेस्टइंडीज की टीम जैसी हो सकती है.

श्रीलंकाई टीम के भी हाल बेहाल 

वही अगर श्रीलंका टीम की बात करे, तो उनके हाल भी कुछ अच्छे नहीं है. श्रीलंकाई टीम भी लगातार सभी फॉर्मेट में हार का सामना कर रही है. श्रीलंका की क्रिकेट को देखते हुए भी लोग कह रहे है, कि श्रीलंका क्रिकेट पतन की ओर है.

 

 

The post विश्व क्रिकेट पर कभी राज करने वाली वेस्टइंडीज के बाद अब यह दो टीम भी अपने पतन की ओर appeared first on SportzWiki Hindi.