क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसे दुनिया के हर कोने के लोगों द्वारा पसंद किया जाता है. इसका क्रेज़ हर रोज़ बढ़ रहा है. बच्चे से लेकर बूढ़े तक इसके दिवाने हो गए हैं. इसकी हर सीरीज लोगों को काफी ज्यादा भाती है. इसी के साथ ही क्रिकेट में लोग अपना करियर बनाने के लिए भी काफी जागरूक हो गए हैं.
क्रिकेट से लोगों को जितना फायदा होता है, मनोरंजन होता है उतना ही नुकसान भी होता है. आज कल क्रिकेट के सहारे बहुत से लोग बुरी हरकतों में पड़ जाते हैं, और यह है सट्टेबाजी.
आज के समय में लोग छोटे से छोटे मैच में भी सट्टा लगाने से नहीं चूकते हैं. हाल ही में आईपीएल में भी पुलिस ने कई सट्टेबाजों को धर दबोचा है.
श्रीलंका ने मैच फिक्सिंग के खिलाफ लिया एक्शन

इसी के साथ ही श्रीलंका में मैच फिक्सिंग के खिलाफ कड़े क़ानून बनाने की योजना बनाई गई है. श्रीलंका के खेल मंत्री फेजर मुस्तफा ने आज कहा कि,
“क्रिकेट में वैश्विक भ्रष्टाचार का एक टीवी डाक्यूमेंट्री में खुलासा किए जाने के बाद उनका देश मैच फिक्सिंग से निपटने के लिए कड़े कानून बनाएगा और विशेष पुलिस शाखा का गठन करेगा.”
मौजूदा कानून मैच फिक्सिंग से निपटने के लिए है अपर्याप्त

मुस्तफा ने कहा कि, “मौजूदा कानून मैच फिक्सिंग और अल जजीरा की डाक्यूमेंट्री में दिखाए गए धोखाधड़ी के अन्य प्रारूपों से निपटने के लिए अपर्याप्त हैं.”
मंत्री ने कहा कि, “अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने श्रीलंका के तीन अधिकारियों के स्टिंग आपरेशन में भ्रष्टाचार के लिए राजी होने के बाद उन्हें इसके खिलाफ कानून बनाने की सलाह दी है.”
नए कानून का मसौदा कर रहा हूँ तैयार

दुबई में आईसीसी से बातचीत के बाद स्वदेश लौटने पर मुस्तफा ने कोलंबो में कहा, “मैं इसके लिए नये कानून का मसौदा तैयार करा रहा हूं और प्रस्तावित विधेयक को लागू करने के लिए विशेष पुलिस शाखा का प्रस्ताव भी दूंगा.”
श्रीलंका की तरह ही हर देश को मैच फिक्सिंग के खिलाफ कड़े कानूनों का निर्माण करना चाहिए.
The post मैच फिक्सिंग से जूझ रही श्रीलंका के लिए फेजर मुस्तफा ने बनाया नया कानून appeared first on SportzWiki Hindi.