Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मलेशियन ओपन : श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में, सायना नेहवाल बाहर

बुकित जलील। भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने मलेशियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। वहीं महिला वर्ग में सायना नेहवाल को दूसरे राउंड में हार का सामना करना पड़ा है।

टी-20: बटलर की रिकॉर्ड पारी की मदद से इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

विश्व रैंकिंग में सातवें नंबर के खिलाड़ी और चौथी सीड श्रीकांत ने चीनी ताइपे के वांग जू वेई को 36 मिनट में शिकस्त देकर अन्तिम आठ में प्रवेश किया। उन्होंने चीनी ताइपे के खिलाड़ी को 22-20, 21-12 से हराया और वांग जू वेई के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 3-0 कर लिया।

महिला वर्ग मेंसायना नेहवाल को दूसरी वरीयता प्राप्त जापान की अकाने यामागूची से लगातार गेमों में 15-21, 13-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

अब टी-20 क्रिकेट में ये प्रयोग करना चाहते हैं विराट कोहली

सायना ने पहले दौर में हांगकांग की यिप पुई यिन को 21-12, 21-16 से हराया था, लेकिन विश्व रैंकिंग में 10वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी सायना नेहवाल अकाने यामागूची से एक बार फिर पार नहीं पा सकीं। इस हार के बाद सायना का इस जापानी खिलाड़ी के खिलाफ करियर रिकॉर्ड 1-6 हो गया है।

चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट: विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने रोका भारत का विजयी रथ

भारतीय बैडमिंटन स्टार सायना ने अन्तिम बार जापानी खिलाड़ी यामागूची को नवम्बर 2014 में चाइना ओपन में हराया था, लेकिन उसके बाद से सायना ने इस खिलाड़ी के खिलाफ लगातार छह मैच गंवा दिए हैं।मैच में यामागुची ने पहले गेम में अच्छी शुरूआत करते हुए सायना पर 9-2 से बढ़त बना ली।

फीफा विश्व कप से बाहर हुआ गत चैम्पियन जर्मनी, दक्षिण कोरिया ने किया बाहर

हालांकि सायना ने वापसी करते हुए मुकाबला 10-11 पर ला दिया, जापानी खिलाड़ी ने आखिरकार गेम अपने नाम कर लिया।इसके बाद जापानी खिलाड़ी ने दूसरे गेम भी जीत हासिल कर 7,00,000 डॉलर इनामी राशि वाले वर्ल्ड टूर सुपर 750 टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया।