Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला हॉकी: स्पेन के लिए रवाना हुई टीम इंडिया

नई दिल्ली। पांच मैचों की सीरीज के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम शनिवार को स्पेन के लिए रवाना हो गई। रानी रामपाल के नेतृत्व वाली भारतीय टीम स्पेन के खिलाफ सीरीज की शुरुआत 12 जून से करेगी।

HOCKEY

यह सीरीज टीम के अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारियों का हिस्सा है।

हाल ही में एशिया कप में आराम करने वाली रानी ने कहा कि यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों के लिए शानदार मौका होगा।

उन्होंने कहा, एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था और अगर स्पेन में भी इन खिलाड़ियों ने इसी तरह का प्रदर्शन किया तो निश्चित ही वह चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खीचेंगी।

चयनकर्ताओं ने इस दौरे के लिए 20 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है।

The post महिला हॉकी: स्पेन के लिए रवाना हुई टीम इंडिया appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.