क्रिकेट जैसे जेंटलमैन गेम में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। समय-समय पर कई महान खिलाड़ी आए और अपनी हसीन यादें देकर क्रिकेट को अलविदा कह दिया। लेकिन कई खिलाड़ी अभी भी महानता की ओर बढ़ रहे हैं। विश्व क्रिकेट में ऐसे खिलाड़ी बहुत कम हैं, जिनके नाम 10 हजार से ज्यादा रन और पांच सौ से अधिक विकेट दर्ज हैं।
गुरूवार को बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच हुए मुकाबले में शाकिब अल हसन यह कारनामा करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बने।
आइए एक नजर डालते हैं इन तीन दिग्गज क्रिकेटरों पर,जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया।
3-शाकिब अल हसन

गुरूवार को देहरादून स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में शाकिब ने 4 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। वहीं 9 गेंदों में 10 रन बनाए। एक विकेट लेते ही शाकिब इस एलीट क्लब में शामिल हो गए। अब शाकिब के नाम 302 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 500 विकेट और 10102 रन हैं।
शाकिब के नाम 51 टेस्ट मैचों में 188 विकेट और 3594 रन दर्ज हैं। शाकिब ने अभी तक 185 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान इन्होंने 5243 रन बनाए और 235 विकेट झटके।
टी-20 फार्मेट में शाकिब का प्रदर्शन अच्छा रहा है। शाकिब ने 66 टी-20 मैचों में 77 विकेट और 1265 रन बनाए। इस दौरान शाकिब जैक कैलिस और अफरीदी के बाद यह मुकाम हासिल करने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं।
The post कैलिस और अफरीदी के बाद ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बने शाकिब अल हसन appeared first on SportzWiki Hindi.