अफगानिस्तान क्रिकेट टीम अपना उद्घाटन टेस्ट मुकाबला कल से एम चिन्नास्वामी स्टेडिया में भारत के खिलाफ खेलने वाली है जिसको लेकर पूरी टीम काफी उत्साहित है। यह टीम का पहला टेस्ट मैच है इस कारण खिलाड़ी कुछ ज्यादा ही उत्साह में है।
राशिद खान और मुजीब उर रहमान जैसे खिलाड़ियों ने तो यहाँ काफी क्रिकेट खेली है। कल कप्तान असगर स्टेनिकजई ने भारत के स्पिन गेंदबाजों के बारे में भी खूब जमकर बोले है।
डीएनए के साथ किये गए एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि टीम ने अश्विन जैसे गेंदबाजों के खिलाफ खेलने के लिए किस प्रकार से तैयारी की है, तो कप्तान ने बड़े ही सरल तरह से जवाब दिया है और कहा है कि हम अश्विन के ही सामने नहीं खेल रहे हैं, बल्कि हम भारत के खिलाफ खेल रहे हैं।
इन्होंने आगे बात करते हुए कहा है,
“हमारा घरेलू मैदान भारत और शारजाह में है। मेरे विचार में, जिस तरह से हमारे बल्लेबाज स्पिन के खिलाफ खेलते है, मुझे यकीन है कि हम यहाँ भी अच्छा खेलेंगे। हमने शारजाह और भारत में बहुत कुछ खेला है। जैसा कि आप देखते हैं कि हम देहरादून में बांग्लादेश के खिलाफ खेले थे। अश्विन एक बड़े स्पिनर है, खासकर टेस्ट में, इस प्रकार, यह एक अलग मामला है। हम इस खेल के लिए पिछले दो महीने से तैयारी कर रहे हैं।”

भारतीय मुख्य स्पिन गेंदबाजों के बारे में बात करते हुए कप्तान ने कहा,
“जैसा कि आप जानते हैं, हमने बांग्लादेश को टी-20 सीरीज में हराया। मेरे विचार में, हमारी तैयारी अच्छी रही है। हमने टी-20 क्रिकेट खेला है, हमें सिर्फ अपने दिमाग को टी-20 से टेस्ट में बदलना है। मुझे नहीं लगता कि कोई समस्या होगी, क्योंकि हमने पिछले दो महीनों में वास्तव में अच्छी तरह प्रशिक्षित किया है।”
उन्होंने आगे कहा,
“यह महत्वपूर्ण नहीं है कि हम अश्विन या जडेजा के ही सामने नहीं खेल रहे हैं, बल्कि हम भारत के खिलाफ खेल रहे हैं। उनकी टीम में अश्विन के अलावा भी दो तीन स्पिनर हैं रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव है ये सभी तीन भारत के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर हैं। हम केवल एक को लक्षित नहीं कर रहे हैं, लेकिन सभी के लिए तैयार है। हमारे पास भी स्पिनर हैं, जो चाइनामैन गेंदबाजी करते हैं.”
The post पत्रकार ने पूछा अश्विन के खिलाफ क्या बनाई है रणनीति तो भड़के अफगानी कप्तान असगर स्टेनिकजई ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.