भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले सीजन में जबरदस्त कामयाबी हासिल की। भारतीय टीम ने अपने पिछले सीजन में विश्व क्रिकेट की तमाम बड़ी टीमों को हराने में सफलता हासिल की। इस दौरान भारतीय टीम ने कई खिताब पर कब्जा भी किया। इन सबके बीच भारतीय क्रिकेट टीम की मार्च में श्रीलंका की मेजबानी में हुई त्रिकोणिय टी-20 सीरीज निदहास ट्रॉफी को कौन भूल सकता है?

निदहास ट्रॉफी में भारत ने हासिल की थी यादगार जीत
नहीं… शायद ही कोई भारतीय क्रिकेट प्रशंसक भारतीय टीम की निदहार ट्रॉफी की यादगार जीत को भूल सकता है। श्रीलंका में उनकी आजादी के 70वें स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच त्रिकोणिय टी-20 सीरीज आयोजित की गई। इस टूर्नामेंट में भले ही विराट कोहली टीम का हिस्सा नहीं थे लेकिन हर भारतीय की नजरें इस पर लगी थी।

फाइनल में बांग्लादेश की लग रही थी तय जीत
भारतीय टीम ने तो जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए फाइनल का टिकट कटाया तो वहीं मेजबान श्रीलंका को बांग्लादेश ने बाहर का रास्ता दिखाते हुए खुद को खिताबी मुकाबले में भारत के सामने खड़ा किया। बांग्लादेश की टीम ने खिताबी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक समय तो निश्चित जीत की ओर बढ़ रहे थे।

डीके के धमाके ने भारत की निश्चित हार को जीत में बदला
लेकिन तभी मैदान में बल्लेबाजी के लिए उतरे दिनेश कार्तिक के इरादें कुछ और ही थे। भारतीय टीम को दो ओवर में 34 रनों की जरूरत थी लेकिन दिनेश कार्तिक ने अपनी तूफानी पारी के दम पर भारत को अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर निदहास ट्रॉफी का खिताब झोली में डाल दिया। कार्तिक ने केवल 8 गेंदो में 29 रनों की धमाकेदार पारी खेल हर किसी को अपनी काबिलियत का अहसास कराया

विराट कोहली ने निदहास ट्रॉफी के नायक कार्तिक को किया नजरअंदाज
लेकिन लगता है भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को दिनेश कार्तिक की काबिलियत नजर नहीं आयी। निदहास ट्रॉफी के नायक रहे दिनेश कार्तिक को विराट कोहली ने आयरलैंड के खिलाफ बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ खेले गए टी-20 मैच में ऐसे नजरअंदाज कर दिया मानो कार्तिक ने तो कुछ किया ही ना हो। विराट कोहली के इस तरह से कार्तिक को बाहर का रास्ता दिखाने पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post विराट कोहली इस खिलाड़ी के साथ कप्तान बनने के बाद से ही कर रहे सौतेला व्यवहार, शानदार फॉर्म के बाद भी नहीं दे रहे जगह appeared first on SportzWiki Hindi.