भारतीय टीम और अफगानिस्तान टीम के बीच 14 जून से 18 जून के बीच एकमात्र ऐतहासिक टेस्ट मैच बैंगलौर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है.
यह टेस्ट मैच अफगानिस्तान के क्रिकेट इतिहास का पहला अधिकारिक टेस्ट मैच होगा. इस टेस्ट मैच के चलते ही हम आज आपकों अफगनिस्तान टीम की संभावित प्लेयिंग इलेवन के बारे में बताएंगे.
आइये डालते है एक नजर अफगनिस्तान की संभावित एकादश पर :
मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर)

मोहम्मद शहजाद अपनी तूफानी अंदाज की बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है. वह अपनी बल्लेबाजी से मैच को बदलने की क्षमता रखते है. मोहम्मद शहजाद के कंधो पर ही इस मैच में अफगानिस्तान टीम की विकेटकीपिंग का भार होगा. वही मोहम्मद शहजाद ही अफगानिस्तान टीम की ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे.
जावेद अहमदी

दूसरे ओपनर के तौर पर अफगानिस्तान टीम के लिए जावेद अहमदी इस मैच में खेल सकते है. जावेद अहमदी ने 10 प्रथम श्रेणी मैचों में 555 रन बनाये हुए है.
रहमत शाहा

रहमत शाहा अफगानिस्तान के नंबर-3 की पोजीशन को संभालेंगे. वह अफगानिस्तान के लिए लिमिटेड ओवर की क्रिकेट में नंबर-3 के क्रम में शानदार प्रदर्शन कर चुके है. वह अब टेस्ट क्रिकेट में भी इस क्रम में अपनी दावेदारी पूरी तरह से मजबूत करना चाहेंगे.
असगर स्टेनिकजई

असगर स्टेनिकजई के कंधो पर टीम की कप्तानी का भी भार होगा और वह अपनी टीम की मध्यक्रम की रीढ़ की हड्डी भी होंगे. वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 1421 रन बना चुके है.
नासिर जमाल

नासिर जमाल भी मध्यक्रम में खेलते हुए दिखाई दे सकते है. नासिर एक युवा बल्लेबाज है और तकनिकी रूप से काफी सक्षम बल्लेबाज है.
हशमातुल्लाह शाहीदी

अफगान टीम के युवा बल्लेबाज हशमातुल्लाह शाहीदी भी इस मैच में खेल सकते है और वह नंबर-6 के अहम क्रम में अपनी टीम की बल्लेबाजी की बागडोर संभाल सकते है.
मोहम्मद नबी

मोहम्मद नबी बतौर ऑलराउंडर अपनी टीम के लिए खेलेंगे. उसने टीम को अच्छी गेंदबाजी की उम्मदी होगी वही निचले क्रम की बल्लेबाजी का भार भी मोहम्मद नबी पर ही होगा.
राशिद खान

राशिद खान क्या कर सकते है यह दुनिया अच्छे से जानती है. इसलिए राशिद खान से भारतीय बल्लेबाजों को सावधान रहना होगा. वह अपनी टीम के गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे.
मुजीब उर रहमान

मुजीब ने आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब टीम के लिए खेला था और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था. मुजीब का इस टेस्ट मैच में खेलना तय है. वह राशिद खान के साथ जोड़ी बनाकर भारतीय बल्लेबाजों को आउट करना चाहेंगे.
जहीर खान

अफगानिस्तान के जहीर खान पख्तून आईपीएल में भी बिके थे. वह राजस्थान रॉयल टीम में शामिल थे. हालाँकि, उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिल पाया था, लेकिन अब इस टेस्ट मैच में अफगानिस्तान का तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई जहीर खान ही करेंगे.
यामिन अहमदजई

यामिन अहमदजई का प्रथम श्रेणी रिकॉर्ड काफी शानदार है. वह 22 मैच में 67 विकेट ले चुके है, इसलिए अफगानिस्तान की टीम उन्हें अपनी प्लेइंग इलेवन में जरुर शामिल करेगी.
The post भारत को मात देने इन ग्यारह खिलाड़ियों के साथ उतरेगी अफगानिस्तान की टीम appeared first on SportzWiki Hindi.