नई दिल्ली। पूरा देश भले ही फीफा वर्ल्ड कप और भारत-अफगानिस्तान क्रिकेट के जश्न में डूबा हो लेकिन क्रिकेट जगत में इस समय जश्न मनाने का वक्त नहीं बल्कि मातम मनाने का वक्त है। अपने दशक के खिलाड़ी की मौत हो गई। पूरा क्रिकेट वर्ल्ड इस समय आंसूओं में डूबा है। आपको बता दें कि खिलाड़ी मुलुभा जडेजा 88 लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने मंगलवार को आखिरी सांस के साथ दुनिया से रुखसत ली।
जडेजा साल 1945 से 1964 तक फर्स्ट क्लास क्रिकेटर रहे है। उन्होंने 31 मैचों में 26.92 की औसत से 1373 रन बनाए हैं। जडेजा मुलुभा का हाई स्कोर 110 रन रह चुका है। अपने पूरे क्रिकेट कैरियर में उन्होंने 7 अर्धशतक और 2 शतक लगाए है। जडेजा एक अच्छे मैच फिनिसर भी थे। 31 मैचों में उन्होंने 20 बार अपनी टीम को जीत दर्ज करवाई थी।
इस दिग्गज क्रिकेटर की माैत पर सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने शोक जताया है। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया मैनेजर हिमांशु शाह ने मीडिया रिलीज में कहा कि गवर्निंग बॉडी के पूर्व क्रिकेटर मुलुभा जडेजा के निधन से एससीए में हर कोई दुखी है।
वही क्रिकेट जगह के कई बड़े क्रिकेटरों ने इनकी मौत पर शोक प्रकट किया है। कपिल देव ने अपने ट्विटर हैंडल से उनको श्रद्दांजलि दी। उन्होंने लिखा, ‘आज हमने एक नायाब खिलाड़ी खो दिया.. भगवान् उनकी आत्मा को शांति दे।’
The post दुखद: क्रिकेटर जडेजा की मौत, क्रिकेट जगत में शोक की लहर appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.
