खेल डेस्क। इंग्लैंड के आलराउंडर बेन स्टोक्स ने पहले ही चोटिल होकर टीम की मुश्किल बढ़ा रखी है लेकिन एक ओर इंग्लैंड टीम के आलराउंडर को चोट का सामना करना पड़ा है। ऑलराउंडर क्रिस वोक्स को भी 10 जून को एडिनबर्ग में स्कॉटलैंड के खिलाफ एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच से बाहर कर दिया गया है अब उनकी जगह टीम में टॉम कुरान लेंगे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे श्रृंखला से पहले इंग्लैंड की टीम को एक नया झटका लगा है है,इससे पहले ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पहले ही एक हैमस्ट्रिंग की चोट से स्कॉटलैंड के खिलाफ एक मात्र अंतर्राष्ट्रीय मैच से बाहर हो गए है।
इंग्लैंड ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि "क्रिस वोक्स को स्कॉटलैंड ओडीआई से बाहर कर दिया गया है और उनके दाहिने क्वाड में हैमस्ट्रिंग की परेशानी है "ऑस्ट्रेलियाई दौरे से पहले फिटनेस हासिल करने के लिए वोक्स फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे।