Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

त्रिकोणीय वनडे सीरीज: भारतीय टीम को मिली पहली जीत

लीसेस्टर। राजस्थानी तेज गेंदबाज दीपक चाहर (27 रन पर पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (112) की शतकीय पारी की मदद से भारत-ए ने त्रिकोणीय वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज-ए को सात विकेट से शिकस्त दी। त्रिकोणीय वनडे शृंखला में भारत-ए की ये पहली जीत है। इससे पहले उसे इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

विंबलडन में फेडरर के सामने होगी नडाल की चुनौती

वेस्टइंडीज के 222 रन के लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम ने मयंक अग्रवाल की 102 गेंदों में 112 रन की पारी की मदद से 38.1 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मयंक अग्रवाल ने अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए।शुभमन गिल ने भी 92 गेंदों में 58 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पांच चौके लगाए। शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल ने दूसरे विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी भी की।

फीफा विश्व कप: अंतिम-16 में इस मजबूत टीम से भिड़ेगा पुर्तगाल

वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन मोहम्मद ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन राजस्थान की ओर से रणजी खेलने वाले दीपक चाहर ने विंडीज टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दीपक चाहर ने 10 ओवर में 27 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। जिससे विरोधी टीम 49.1 ओवर में 221 रन पर ऑल आउट हो गई।

श्रीलंका-वेस्टइंडीज मैच में एक ही दिन में गिर गए 20 विकेट

भारतीय टीम की ओर से तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, विजय शंकर और आईपीएल स्टार कृणाल पांड्या ने भी एक-एकविकेट हासिल किया।वेस्टंडीज की ओर से आंद्रे मैक्कार्टे ने 11, कप्तान जेसन मोहम्मद ने 31, सलामी बल्लेबाज चंद्रपाल हेमराज ने 45 और विकेटकीपर डेवोन थामस ने सबसे अधिक नाबाद 64 रन का योगदान दिया।

वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत ही अच्छी नहीं रही और उसने 14 रन पर ही अपने दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद टीम संभल ही नहीं सकी। डेवोन थामस ने नाबाद 64 रन की पारी में 83 गेंदों का सामना किया।