Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्कॉटलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर हुए बाबर आजम

लाहौर, 5 जून; पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम स्कॉटलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली दो टी-20 मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हारिश सोहेल को टीम में चुना है। बाबर को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में चोट लग गई थी। इसी कारण वह दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे।

पहले टेस्ट में इंग्लैंड के बेन स्टोक्क की एक बाउंसर गेंद उनके हाथ पर लग गई थी जिसके कारण वह टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे।

बाबर का आउट होना पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका है। वह टीम के मुख्य बल्लेबाज थे। उनके स्थान पर आए सोहेल ने अपना आखिरी टी-20 जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

स्कॉटलैंड 12 और 13 जून को एडिनबर्ग के ग्रांज में पाकिस्तान की मेजबानी करेगी।

The post स्कॉटलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर हुए बाबर आजम appeared first on SportzWiki Hindi.