Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व विबंलडन चैम्पियन मैरियन बार्टोली ने छोड़ा टैनिस में वापसी का इरादा

जालन्धर
 2013 में विबंलडन जीतकर सबसे को चौंकाने वाली मैरियन बार्टोली ने अब नया खुलासा कर सबको चौंका दिया है। दरअसल विबंलडन में जीत के बाद मैरियन अज्ञात बीमारी की चपेट में आ गई थी। इसका टैनिस तो छूटा ही उनकी सेहत भी गड़बड़ हो गई थी। उस दौरान उनका करीब 20 किलो वजन कम हो गया था। बीमारी से उभरने के बाद अभी दिसंबर में उन्होंने ऐलान किया था कि वह डब्ल्यूटीए टुअर में वापसी कर सकती हैं लेकिन अब बार्टोली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि मैं अपने कमबैक की कोशिशों को रोक रही हूं।

बार्टोली ने बाद में बताया कि उनके दाएं कंधे में दर्द रुकने का नाम नहीं ले रहा। मैंने इससे उभरने की काफी कोशिश की लेकिन यह ठीक नहीं हो रहा। अब मेरी उम्र भी बढ़ रही है। ऐसे में फिटनेस बनाए रखना भी मेरे लिए चुनौती बनता जा रहा है। अब मैं किसी और प्रोफेशन में जाने का सोच रही हूं।

बार्टोली ने कहा कि कई बार ऐसे होता है कि आप जो सोचते है वह हो नहीं पाता। इसके वजह यह नहीं होती कि आपकी मेहनत में कोई कमी होती है बल्कि कई बार स्थितियां सामान्य नहीं रह पाती जिसके कारण दिक्कतें बढ़ती जाती है। ऐसे में हमारा काम है जो होता है या जो दिखता है उसे मान लेना।