खेल डेस्क। पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड को एक बार फिर से अपने एक खिलाड़ी की हरकत से शर्मसार होना पड़ा है। इस बार पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद के डोप टेस्ट में फेल होने के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को ये शर्मिंदगी उठानी पड़ी है।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेकहम के अनुसार, इन दो टीमों के बीच होगा विश्व कप फाइनल
अब विवादास्पद पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद पर इस कारण तीन महीने का प्रतिबंध लग सकता है। हालांकि पीसीबी ने अभी आईसीसी नियमों का हवाला देते हुए आधिकारिक रूप से इस मामले में अहमद शहजाद के नाम का खुलासा नहीं किया है।
फीफा विश्व कप: सुआरेज ने 100वें मैच को बनाया यादगार, हासिल की ये उपलब्धि
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद के डोप टेस्ट में फेल होने की खबर है। पाक के जियो न्यूज के अनुसार, पाकिस्तान कप के दौरा हुए डोप टेस्ट में शहजाद का सैम्पल लिया गया था। यह टूर्नामेंट 19 अप्रैल से एक मई तक पांच टीमों के बीच एकदिवसीय फॉर्मेट के आधार पर खेला गया था।
FIFA WORLD CUP 2018: रोनाल्डो के शानदार खेल से पुर्तगाल ने मोरक्को पर की जीत दर्ज
इस टूर्नामेंट में अहमद शहजाद ने खैबर पख्तूनवा की ओर से सर्वाधिक 372 रन बनाए थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी सलामी बल्लेबाज के डोप में विफल होने की पुष्टि कर दी है जबकि बोर्ड अध्यक्ष नजम सेठी ने भी मीडिया में चल रही इस खबर को सही करार दिया है।
रोहित ने पक्का किया इंग्लैंड दौरे का टिकट, यो-यो टेस्ट में हुए पास
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि एक खिलाड़ी प्रतिबंधित दवाओं के सेवन का दोषी साबित हुआ है,लेकिन आईसीसी के नियमों के तहत खिलाड़ी का नाम तब तक सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है जब तक की सरकार की डोपिंग रोधी एजेंसी नमूनों की जांच पर अपनी स्वीकृति नहीं दे देती।
गौरतलब है कि अहमद शहजाद कई बार अनुशासनहीन के चलते पाकिस्तान टीम से बाहर होते रहे हैं। वह पाकिस्तान टीम की ओर से 81 वनडे में 2605 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने छह शतक लगाए हैं।