विश्वकप में अपने प्रदर्शन से सभी को अचंभित करने वाली टीम इंडिया की दो महिला खिलाड़ी जिन्होंने अपने खेल से सभी का दिल जीत लिया. बेंगलुरु में बीसीसीआई द्वारा आयोजित पुरूस्कार समारोह में हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना को महिला क्रिकेट का सर्वेश्रेष्ठ पुरूस्कार दिया गया. पिछले दो सत्र में लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए स्मृति मंधाना को इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का अवार्ड दिया गया.
जबकि हरमनप्रीत कौर को 2016-17 सत्र की सर्वेश्रेष्ठ क्रिकेटर का अवार्ड दिया गया. वहीँ पिछले सत्र में दमदार प्रदर्शन को देखते हुए टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (2016-17 और 2017-18) की पाली उमरीगर ट्रॉफी दी गयी.
कोहली ने 2016-17 सत्र में 13 टेस्ट में 1332 रन बनाए, जबकि 27 वनडे में 1516 रन बनाये. वहीं 2017-18 में खेले गए छह टेस्ट में कोहली ने 89.6 की औसत से 896 रन बनाए और वनडे में उनका औसत 75.50 रहा.

कोहली को हर सत्र के लिये पुरस्कार के तौर पर 15 लाख रुपये दिये जायेंगे. वहीं हरमनप्रीत को 2016-17 और मंधाना को 2017-18 के सत्र के लिये सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना गया. पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया की स्मृति में बीसीसीआई ने चार पुरस्कार रखे हैं.

बोर्ड ने नौ वर्ग में पुरस्कार राशि एक लाख रुपए बढ़ा दी है. बोर्ड ने लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिवंगत पंकज राय को देने का फैसला किया है. बंगाल क्रिकेट संघ को 2016-17 के लिए और दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ को 2017-18 के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रादेशिक संघ चुना गया है.
स्मृति मंधाना द्वारा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किये गए प्रदर्शन को मद्देनजर रखते हुए बीसीसीआई ने उन्हें यह पुरुष्कार देने की घोषणा की. मंधाना ने अपने प्रदर्शन के बदौलत टीम इंडिया को फाइनल के सफ़र तक पहुँचाने में मदद की. इन्होने इस सत्र में 2 शतक भी लगाये थे.

अभी हाल में ही हुए एशिया कप में मंधाना ने 6 मैचों में मात्र 90 रन बनाए थे. लेकिन इनका प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ लो स्कोरिंग मैच में दिखा जहाँ पर इन्होने इंडिया को जिताते हुए फाइनल में पहुँचने में मदद की. इस मैच में इन्होने बड़ी ही लाजवाब पारी खेलते हुए टीम को बाहर का रास्ता दिखा दिया.
The post बीसीसीआई ने अवार्ड फंक्शन में सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला क्रिकेटर को दी इतनी मोटी रकम की पुरस्कार appeared first on SportzWiki Hindi.