Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली से पूछा गया कितना वजन उठा लेते हो, तो विराट ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी शानदार फिटनेस के लिए दुनिया भर में प्रसिद्द है. विराट कोहली जितने फिट है उतना शायद ही कोई और खिलाड़ी फिट हो.

विराट कोहली ने इसी बीच अपनी फिटनेस को लेकर इटी नाऊ को एक इंटरव्यू दिया है और इस इंटरव्यू में विराट कोहली ने कई रोचक बाते कही है.

दरअसल, इटी नाऊ ने विराट कोहली से इंटरव्यू के दौरान एक रैपिड फायर राउंड भी खेला. जिसमे विराट कोहली ने सिर्फ एक शब्द में रोचक जवाब दिए.

आइये डालते है एक नजर विराट कोहली के साथ खेले गये रैपिडफायर राउंड पर :

एंकर : क्या आप अपनी लाइफ में सबसे फिट अभी महसूस कर रहे हो ?

कोहली : हाँ, बिलकुल मैं अपनी लाइफ मैं सबसे ज्यादा फिट अभी महसूस कर रहा हूं.

एंकर :आप किसे देखकर अपनी फिटनेस रखते है

कोहली :कोई ऐसा नहीं है, मैं सिर्फ खुद को समझता हूं और फिट रहने की कोशिश करता हूं.

एंकर : आपने अपनी लाइफ में सबसे लम्बी रेस कब की

कोहली : 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से मैं 20 मिनट दौड़ लगाई है.

एंकर : आपने अधिकतम कितना वजन उठाया है.

कोहली : मैंने करीब 145 किलो तक वेटलिफ्ट किया है.

एंकर : अगर आपकों कुछ खाने का मन करता है, तो आप क्या खाते है

कोहली : मल्टीग्रेन चिप्स ‘टू यम’

आईपीएल में रहा था शानदार प्रदर्शन 

आपकों बता दें, कि विराट कोहली का आईपीएल में शानदार प्रदर्शन रहा था. उन्होंने अपनी टीम आरसीबी के लिए आईपीएल में कुल 14 मैच खेले थे. जिसमे उन्होंने 48.18 की औसत से 530 रन बनाये. विराट कोहली ने इस आईपीएल में कुल 4 अर्धशतक लगाये.

विराट कोहली इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने जाने वाले थे, लेकिन अपनी गर्दन की चोट के चलते वह इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने नहीं जा पाये.

आपकों यह भी बता दें, कि भारत और अफगानिस्तान के बीच 14 जून से 18 जून के बीच बैंगलौर के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में एक ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेला जायेगा. हालाँकि, इस टेस्ट मैच में विराट कोहली नहीं खेलेंगे. उनकी जगह टीम की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करेंगे.

 

The post विराट कोहली से पूछा गया कितना वजन उठा लेते हो, तो विराट ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.