इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में महिला बिग बैश लीग शुरू है। बड़ी तादाद में लोग इसका दीदाद करने स्टेडियम भी पहुंच रहे हैं। पिछले दिनों लीग में सिडनी सिक्सर्स और मेलबोर्न स्टार्स के बीच अहम मुकाबला खेला गया। इस मैच के दौरान एक दर्दनाक घटना घटी लेकिन एक महिला खिलाड़ी ने घटना के बाद कुछ ऐसा किया कि सभी का दिल जीत लिया।आइए जानते हैं इस घटना के बारे में…
सिडनी सिक्सर्स के आगे थे मेलबोर्न के स्टार्स

बिग बैश लीग के अहम मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स की भिड़त मेलबोर्न स्टार्स से हुई। इस रोमांचक मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स की बल्लेबाज एलीसा पैरी बल्लेबाजी कर रही थी। यह सिडनी की इनिंग का अंतिम ओवर था। मेलबोर्न की गेंदबाज क्रिस्टन बीम्स अंतिम ओवर डाल रही थी। तभी एक अनहोनी घट गई। जिसका अंदाजा शायद ही किसी को रहा होगा। ओवर की तीसरी गेंद पर एलीसा पैरी ने शानदार छक्का जड़ा और गेंद सीधा सीमारेखा के बाहर जा गिरी। एलीसा पैरी और उनकी साथी बल्लेबाज उन्हें बधाई दे रही थी। लेकिन इसी बीच दर्दनाक हादसा हो गया।
गेंद लगने से बच्चा हो गया बेहोश


एलीसा पैरी और साथी खिलाड़ी छक्के की खुशी मनाने में जुटी हुई थी। लेकिन वो गेंद दर्शक दीर्घा में बैठे एक बच्चे को सीधा जा लगी। गेंद लगते ही बच्चा जमीन पर बेहोश होकर गिर गया। हालांकि इसी बीच एलीस की नजर बच्चे की तरफ जा पहुंची। तुरंत पैरी पवेलियन की ओऱ दौड़ पड़ी और घायल बच्चे का हाल चाल जाना। जब बच्चा पूरी तरह से ठीक हो गया तो वो दोबारा बल्लेबाजी करने मैदान में आई। एलीस ने बच्चे से सॉरी बोलकर इलाज कराने का भी आश्वासन दिया। लोग एलीसा पैरी के इस स्वभाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
एलीसा ने खेली तूफानी पारी
पहले मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स ने चार विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए। वहीं जवाब में उतरी मेलबोर्न की टीम महज 156 रन पर ही सिमट गई। इस मैच में एलीस पैरी ने शानदार बल्लेबाजी की। एलीसा ने 49 गेंदों का सामना किया और 99 रन की आतिशी पारी खेली। पैरी की आतिशी पारी के बदौलत सिडनी ने मुकाबला अपने नाम किया।
The post शॉट से घायल हुआ बच्चा, तो दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर ने किया कुछ ऐसा कि जीत लिया सभी का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.