Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : सौरव गांगुली और ब्रायन लारा की याद दिला रहा ये दो साल का नन्हा बल्लेबाज, शॉट देख आप भी रह जाएंगे दंग

भारत की हर गाली में क्रिकेट के दीवाने मिल जाएंगे. इसीलिए तो आईपीएल लीग दुनिया की सबसे बड़ी लीग बन चुकी हैं. क्रिकेट के प्रति जुनून का ही नतीजा है कि भारत में हमेशा से शानदार खिलाड़ी रहे हैं. मौजूदा समय में भारतीय टीम क्रिकेट की दिग्गज टीमों में से एक है. वहीं अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो क्रिकेट के महान खिलाड़ियों के भी होश उड़ा रहा है.

क्रिकेट में आपने बड़े-बड़े खिलाड़ियों को छक्के चौके मरते हुए देखा होगा. सभी खिलाड़ियों का शॉट लगाने का अंदाज़ अलग-अलग होता है. जबकि कुछ खिलाड़ियों के शॉट हर किसी का दिल जीत लेते हैं और उनकी चर्चा भी होती रहती है. लेकिन हम आपको जिस बल्लेबाज के शॉट के बारे में बताने जा रहे हैं वह सिर्फ दो साल का है.

दो साल के बल्लेबाज का शानदार शॉट

 

जिसकी बात हम कर रहे हैं वो दो साल का बाएं हांथ का बल्लेबाज है. मगर उसका स्टाइल किसी दिग्गज खिलाड़ी से कम नही है. भारत में कई जबरदस्त बल्लेबाज आए. इनमे सबसे पहला नाम भारतीय पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का आता है. इसके बाद युवराज सिंह के छक्कों ने धूम मचाई.

दो वर्षीय बच्चे का जो वीडियो सामने आया है उसमें छक्के लगाते इस बच्चे को देख सकते हैं. बल्लेबाजी की स्टाइल में यह बच्चा सौरव गांगुली की ही याद दिला रहा है. जिस तरह से वे हटकर लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाते थे. यह बच्चा भी उसी अंदाज में सिक्स जैसा शॉट लगाता दिखाई दे रहा है.

इतना ही नहीं उसके बैट पकड़ने का अंदाज़, उसका स्टांस, सटांस लेते वक्त जमीन पर बल्ले मारने का अंदाज सभी देख कर ऐसा नहीं लगता कि कोई छोटा बच्चा खेल रहा है. ऐसा लगता है कि कोई पेशेवर खिलाड़ी ही बल्लेबाजी कर रहा है. कमाल की बल्लेबाजी कर रहे इस नन्हे बल्लेबाज का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल रहा है.

2 year kid Batting ! What a Talent.

2 year kid Batting ! What a Talent 😮 Excellent Batting Skill 👌

Gepostet von Sachin born to win am Donnerstag, 7. Juni 2018

The post वीडियो : सौरव गांगुली और ब्रायन लारा की याद दिला रहा ये दो साल का नन्हा बल्लेबाज, शॉट देख आप भी रह जाएंगे दंग appeared first on SportzWiki Hindi.