नई दिल्ली
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने बोर्ड को सीधे धमकी दे दी है कि अगर उन्हें सैलरी नहीं मिली तो वह क्रिकेट छोड़ देंगे। टीम को जुलाई में ऑस्ट्रेलिया और सितंबर को पाकिस्तान टीम के साथ सीरीज खेलनी है पर खिलाड़ियों की अचानक मांग से बोर्ड भी दवाब में आ गया है।
खिलाड़ियों ने बोर्ड से साफ शब्दों में कह दिया है कि बकाया सैलरी का भुगतान करें नहीं तो पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाले टी 20 सीरीज से सभी खिलाड़ी बहिष्कार करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, जिम्बॉब्वे के खिलाड़ियों ने अपने बोर्ड को 25 जून तक का वक्त दिया है।
खिलाड़ियों को नहीं मिल रही मैच फीस
जिम्बॉब्वे के खिलाड़ियों को बोर्ड बोर्ड की तरफ से माैजूदा समय में सैलरी नहीं मिल रही है। पिछले तीन महीनों से खिलाडी़ बिना वेतन के गुजारा कर रहे हैं। पिछले साल जुलाई में श्रीलंका के खिलाई खेली गई सीरीज की मैच फीस नहीं मिली है। ऐसे में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए ट्रेनिंग लेने से भी इनकार कर दिया है।
क्या कहना है बोर्ड का?
उधर बात करें जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड की तो वह अभी घाटे में ही चलता दिख रहा है। बोर्ड पर 19 मिलियन डॉलर का कर्जा है। आईसीसी ने आर्थिक मदद की बात कही है लेकिन उसके मिलने में भी अभी वक्त है। बोर्ड के प्रवक्ता ने कहा कि हम इस मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "खराब आर्थिक स्थिति के कारण बोर्ड अपने खिलाड़ियों और स्टॉफ को वेतन नहीं दे पाया है। हालांकि, यह मामला हमारी प्रथम प्राथमिकता है और इसीलिए बोर्ड इसे सुलझाने की कोशिश कर रहा है।"