आयरलैंड के बाद भारत और इंग्लैंड सीरीज कई मायनों में बेहद अहम होने वाली है. भारतीय टीम भले ही शानदार फार्म में है लेकिन अग्रेजों की धरती पर उन्हें पटखनी दे पाना कतई आसान नहीं होने वाला. मौजूदा समय में इंग्लैंड जिस फार्म में है उसे देख इस टीम को आगामी विश्वकप का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. अभी जिस तरह से इंग्लैंड ने कंगारुओं का सूपड़ा साफ़ किया उससे उनके हौसले बुलंद हैं. हालांकि भारतीय टीम को भी कम आंकने की गलती दुनिया की कोई टीम नहीं कर सकती.
टीम के कप्तान विराट कोहली समेत पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी किसी भी टीम को दहशत में लाने के लिए काफी हैं. भारतीय टीम का मजबूत पक्ष टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन हैं. इस जोड़ी को वर्तमान समय में दुनिया की बेस्ट ओपनिंग पेयर कहें तो गलत नहीं कहलायेगा.
फिलहाल जो दोनों टीमें हैं उन्हें देखते हुए हम आपको बताते हैं कि आगामी वनडे सीरीज में कौन सी टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है.
बैटिंग में भारत –

टीम इंडिया की बल्लेबाजी हमेशा से मजबूत पक्ष रही है.आईपीएल के बाद भी भारतीय बल्लेबाज शानदार फार्म में हैं. टीम को सधी हुए शुरुआत देने की जिम्मेदारी हमेशा की तरह इस सीरीज में भी रोहित शर्मा और शिखर धवन के कन्धों पर होगी. ये दोनों बल्लेबाज पिछले कई सालों से अपने काम को बखूबी अंजाम दे रहे हैं.
इसके बाद खुद कप्तान तीन नंबर पर टीम का मोर्चा संभालते हैं. निचले क्रम पर जाए तो भारत के पास धोनी के रूप में दुनिया का बेस्ट फिनिशर मौजूद है जो मैच को अपने अंदाज से ख़त्म करने के लिए जाने जाते हैं.
इंग्लैंड की बैटिंग-

मौजूदा समय में दुनिया की सबसे खतरनाक बैटिंग लाइनअप की बात करें तो इस इंग्लिश टीम का कोई तोड़ नहीं है. इंग्लैंड के दोनों सलामी बल्लेबाज कप्तान इयान मोर्गेन और जोंनी बैयरस्टो गजब की फार्म में हैं.
मध्यक्रम में जो रूट, जोस बटलर और जेसन रॉय की तिकड़ी मौजूद है. निचले क्रम में बेन स्टोक्स और मोईन अली जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. जहां भारत की बल्लेबाजी पूर्ण रूप से सेटल नहीं है वहीं इस टीम का कॉम्बिनेशन परफेक्ट है.
स्पिन डिपार्टमेन्ट-

भारत के पास युजवेन्द्र चहल और कुलदीप यादव की बिमिशल जोड़ी है जो दुनिया के किसी भी बैटिंग लाइनअप को तहस नहस करने का माद्दा रखती है. वैसे भी इंग्लिश टीम को स्पिन को खेलना हमेशा से टेढ़ी खीर साबित हुआ है.
वहीं इंग्लैंड की बात करें तो स्पिन की कमान आदिल रशीद और मोईन अली के कन्धों पर होगी जिनसे भारतीय बल्लेबाजों को कुछ खास दिक्कत नहीं होनी चाहिए.
तेज गेंदबाजी-

यहां भी भारतीय टीम इंग्लैंड से 21 ही नज़र आ रही है. क्योंकि मौजूदा भारतीय टीम में भुवी और बुमराह की जोड़ी है जिसके सामने कई टीमों ने बीते दिनों घुटने टेके हैं. वहीं भारत के खिलाफ उतरने वाली इंग्लैंड टीम पर नज़र दौड़ाये तो यह थोड़ी अनुभवहीन नज़र आती है.
किसका पलड़ा भारी-
निश्चित रूप से इस सीरीज में इंग्लैंड अपने होम कंडीशन का भरपूर फायदा उठाना चाहेगा. विदेशी धरती पर भारतीय बल्लेबाजों को हमेशा दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. तो यह एक कारण है जो भारतीय क्रिकेटप्रेमियों को निराश कर सकता है.
The post इंग्लैंड ने घोषित की अपनी वनडे टीम, जाने भारत और इंग्लैंड में कौन सी टीम है जीत की प्रबल दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.