Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने बना दिया ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। एक बार फिर से बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से इंग्लैंड ने आरोन फिंच (100) और शॉर्न मार्श(101) की शतकीय पारियों पर पानी फेरते हुए चौथे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से शिकस्त दी।

आरोन फिंच और शार्न मार्श की शतकीय पारियों के साथ ही हेड (63) की अर्धशतकीय पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए निर्धारित पचास ओवर में आठ विकेट पर 310 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

भारतीय क्रिकेट टीम आने वाले पांच सालों में खेलने वाली है इतने मैच की जानकर रह जाएंगे हैरान...

इसके जवाब में मेजबान टीम ने जेसन रॉय (101), बेयरेस्टॉ (79) और जोस बटलर (54) की शानदार पारियों की मदद से केवल 44.4 ओवर में ही चार विकेट पर 314 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। यह इंग्लैंड की लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है।

अब न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स ने बना दिया ये विश्व रिकॉर्ड

इससे पहले उसने लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी 2018 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 305 रन का लक्ष्य हासिल कर दर्ज की थी। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए ये इंग्लैंड की ओवरऑल दूसरी सबसे बड़ी जीत है।

इससे पहले इंग्लैंड ने ट्रेंट ब्रिज में वर्ष 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 350 रन का लक्ष्य हासिल किया था। इसके साथ ही मेजबान टीम ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। इंग्लैंड ने इस वर्ष कंगारू टीम के खिलाफ नौ में से आठ मैचों में जीत हासिल की है।

ब्राजील के लिए अच्छी खबर, स्टार खिलाड़ी नेमार फिट घोषित

किसी एक कैलेंडर वर्ष में किसी एक टीम के खिलाफ ये इंग्लैंड का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। इससे पहले मेजबान टीम ने 1987 में पाक के खिलाफ 11 में से आठ मैचों में जीत हासिल की थी।

इंग्लैंड की ओर से जेसन रॉय ने अपनी शतकीय पारी में केवल 83 गेंदों का सामना किया। इसमें उन्होंने 12 चौके और दो छक्के लगाए। इससे पहले ओरान फिंच ओर हेड ने कंगारू टीम को अच्छी शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी की। इसके बाद फिंच ने मार्श के साथ दूसरे विकेट के लिए 124 रन की साझेदारी कर अपनी टीम के विशाल स्कोर की नींव रखी।