Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन तेंदुलकर ने मौजूदा भारतीय टीम के इस गेंदबाज को बताया कई सालों का इंडिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि भारत इंग्लैंड के इस कठिन दौरे पर बहुत सालों के अपने सबसे पूर्ण तेज गेंदबाजी आक्रमण के साथ उतरेगा, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके 24 साल के करियर के दौरान कभी नहीं हुआ।

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ब्रिटेन पहुँच चुकी है और आयरलैंड के खिलाफ 27 जून से दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के साथ करेगा, लेकिन सभी की नजरें 1 अगस्त से बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज पर टिकी हैं। इस सीरीज का सभी को इंतजार है।

सचिन जिन्होंने भारतीय टीम के 200 टेस्ट और 463 वनडे मैच खेले है इस दौरान इन्होंने रिकॉर्ड 100 शतक बनाये है। इन्होंने टेस्ट में 15,921 रन बनाये थे तो वनडे क्रिकेट में 18,426 रन बनाये है। इनका यही मानना है कि भारतीय टीम इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन करेगा।

पीटीआई से बात करते हुए सचिन ने कहा, “यह भारत के कई वर्षों में सबसे तेज तेज गेंदबाजी अटैक है। मेरे आकलन में, यह अटैक सबसे अच्छा होगा। हमारे पास एक बहुत अच्छा स्विंग गेंदबाज (भुवनेश्वर कुमार) है, तो ईशांत शर्मा जैसा लंबा गेंदबाज भी है। साथ ही जसप्रित बुमराह और एक तेज गेंदबाज उमेश यादव है। यह गेंदबाजी अटैक वाकई बहुत अच्छा होगा। हाँ भुवी जो गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी कर सकते है और हार्दिक भी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों करते है।”

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले तीन टी-20 मैच खेलने वाली है इसके बाद तीन वनडे और फिर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जायेगी। इसके लिए भारतीय टीम तैयारी कर रही है। पिछली बार टीम इंडिया ने 2014 में दौरा किया था जहाँ इंग्लैंड ने भारत को 3-1 से टेस्ट सीरीज में मात दी थी तो वनडे में भारतीय टीम ने 3-1 से बाजी मारी थी। साथ ही उस बार एकमात्र टी-20 मुकाबला खेला गया था जिसमें इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी।

The post सचिन तेंदुलकर ने मौजूदा भारतीय टीम के इस गेंदबाज को बताया कई सालों का इंडिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज appeared first on SportzWiki Hindi.