नई दिल्ली
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर और कप्तान विराट कोहली का वैक्स स्टैच्यू अब आपको दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में नजर आएगा। आज ही विराट के वैक्स स्टैच्यू को कनॉट प्लेस में स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में रखा गया है। विराट इसमें वनडे टीम की जर्सी में नजर आ रहे हैं, जबकि उनके हाथ में एमआरएफ का बैट है। विराट के स्टैच्यू को काफी रियल बनाने की कोशिश की गई है और उनके हाथ में टैटू भी साफ नजर आ रहे हैं। विराट के स्टैच्यू को शॉट खेलने की पोजिशन में बनाया गया है। इससे पहले इस मैडम तुसाद में कपिल देव और सचिन तेंदुलकर के वैक्स स्टैच्यू भी मौजूद हैं।