Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने करवाया अपने शरीर के इस ख़ास पार्ट का बीमा, लोकेश राहुल ने किया भारतीय कप्तान को ट्रोल

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने असाधारण बल्लेबाजी के प्रदर्शन के दम पर अर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में खास मुकाम हासिल कर लिया है। जब भी यह बल्लेबाज क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाजी करने आता है तो अच्छे अच्छे गेंदबाजो के पसीने छूट जाते हैं। ऐसे में इस क्रिकेटर को लेकर भारत के साथ पूरी दुनिया के प्रसंशको के बीच गजब की दीवानगी देखने को मिलती है.

कोहली के दाढ़ी वाली लुक के लाखोंं दीवाने

यह तो जगजाहिर है कि विराट कोहली अपने लुक्स पर खासा ध्यान रखते हैं। वह पिछले कई सालों से दाढ़ी रख रहे हैं। भारतीय क्रिकेट फैंसों को खासतौर पर उनका यह लुक खासा पसंद आता है। उनकी दाड़ी वाली लुक को देखकर न सिर्फ भारतीय फैंस बल्कि उनके साथी खिलाड़ी भी काॅपी करते हैं.

अपनी दाढ़ी का करवाया बीमा

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में कुछ लोग कोहली के साथ नजर आ रहे हैं. इस दौरान एक शख्स ने एक बाल कोहली की दाढ़ी से बाहर निकाल रहा है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि कोहली ने अपनी दाढ़ी का इंश्योरेंस करा लिया है. हालांकि इस खबर की अब तक कोई भी आफिशियल पुष्टि नहीं हो सकी है.

के एल राहुल ने भी वीडियो शेयर कर लिए जमकर मजे

जैसे ही विराट कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो लोगों ने अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया देने लगे। इसमें खुद टीम के ही सलामी बल्लेबाज के एल राहुल भी शामिल है,जिन्होंने अपने आफिशियल अंकाउट से विराट कोहली के वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि,

“मुझे पता है कि विराट कोहली अपने दाढ़ी को लेकर काफी ज्यादा सचेत हैं, लेकिन दाढ़ी के इंश्योरेंस की यह न्यूज मेरे इस थ्योरी को पूरी तरह से पुख्ता कर दे रही है.”

The post विराट कोहली ने करवाया अपने शरीर के इस ख़ास पार्ट का बीमा, लोकेश राहुल ने किया भारतीय कप्तान को ट्रोल appeared first on SportzWiki Hindi.