Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा ने बताया किस वजह से कार्तिक ने पास आकर उन्हें कहा था थैंक यू

हाल में अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा टॉकशो what the duck में शामिल हुए थे. इस दौरान रोहित शर्मा ने निदहास ट्राफी में फाइनल में हुए किस्से के बारे में बताया . आप को बता दे कि ये वही मैच ,है जिसके दिनेश कार्तिक ने आखिरी गेंद पर छक्का मार टीम को जीत दिलाई थी.

कार्तिक ने कहा था थैंक यू 

कार्तिक की गुस्सा होने की बात को लेकर बात करते हुए रोहित ने कहा कि हाँ ये सच है कि

“वो मुझसे गुस्सा था.जब मै आउट हो कर गया, तो उन्होंने मुझसे कहा कि वो ऊपर खेलना चाहते थे. जिस पर मैंने उनसे कहा कि नही आप को मैच फिनिश करना होगा. जिसके बाद उन्होंने कोई भी जवाब नही दिया था.”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि

“आखिरी ओवर में जब विजय आउट हो कर आया तो मै वहां से चल गया था,लेकिन जब बाद में सब चिल्लाने लगे, तब मुझे पता चला कि उन्होंने छक्का मार कर टीम को जीत दिला दी है. जिसके बाद जब वो मैच के बाद मेरे पास आए तो उन्होंने थैंक यू कहा. वही मैच के बाद जब हम पार्टी कर रहें थे तब उन्होने मेरे पास आ कर कहा कि रोहित यार थैंक यू,मुझे भी लगता है ये मेरी बल्लेबाज़ी के लिए सबसे अच्छा स्थान है.”

कार्तिक की वो पारी इतिहास में दर्ज है 

इस मैच में दिनेश कार्तिक ने जिस तरह की बल्लेबाज़ी की वो उनके करियर की हाईलाइट बन गया. भारत को आखिरी गेंद पर 5 रन चाहिए थे, लेकिन कार्तिक ने आखिरी गेंद पर छक्का मार कर टीम को जीत दिला दी थी.

इस जीत के साथ ही भारत ने निदाहस ट्राफी पर भी कब्ज़ा कर लिया था. वही खुद कार्तिक का करियर भी आगे बढ़ गया था.अब देखना दिलचस्प रहेगा कि कार्तिक रोहित की इस बात का कैसे जवाब देते है.

The post रोहित शर्मा ने बताया किस वजह से कार्तिक ने पास आकर उन्हें कहा था थैंक यू appeared first on SportzWiki Hindi.