Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सट्टेबाजी से पहले अरबाज खान और सलमान के बीच हुई थी ये बात,अब अरबाज को लेकर पुलिस ने उठाया बड़ा कदम

सलमान खान के भाई और फिल्म अभिनेता अरबाज खान ने मुंबई पुलिस के सामने इस बात को स्वीकार किया कि वो सट्टेबाजी के आदी है। पिछले कई सालों से वो इसमें संलिप्त हैं। लेकिन खुलासा अभी हुआ है। इस साल आईपीएल के दौरान अरबाज खान को 2.80 करोड़ रूपये का घाटा हुआ है।

शनिवार को आईपीएल में सट्टेबाजी की जांच कर रही ठाणे एंटी-एक्सक्लोरेशन सेल ने अभिनेता अरबाज खान से लगातार चार घंटे तक पूछताछ की।

अरबाज ने कबूला अपना गुनाह

 

अभिनेता अरबाज खान ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल लिया है। उन्होंने बताया कि कुछ आईपीएल मैचों में उन्होंने दांव लगाए थे। इस दौरान उन्हें 2.80 करोड़ रूपये का नुकसान उठाना पड़ा। एईसी ने 29 मई को सोनू जालान नाम के एक बुकी को गिरफ्तार किया था। बुकी ने ही अरबाज खान का नाम कबूला था।

सलमान खान ने किया था विरोध

अरबाज खान अभिनेता सलमान खान के भाई हैं। सलमान खान ने अरबाज की इस लत का विरोध किया था। इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। वहीं पत्नी मलाइका अरोड़ा खान ने अरबाज की सट्टेबाजी की लत से ऊबकर उनसे तलाक लेने का फैसला किया था। इस बात का जिक्र डीएनए की एक रिपोर्ट में है।

वहीं अरबाज खान ने इस बात को भी स्वीकार किया कि वो बुकी सोनू जालान को पिछले छह साल से जानते हैं। बुकी का संबंध अंडरवर्ल्र्ड से बताया जा रहा है।

मुख्य गवाह बन सकते हैं अरबाज खान

आईपीएल मैचों में होने वाली सट्टेबाजी गैंग का खुलासा हो चुका है।इस लिस्ट में कई दिग्गज हस्तियों के नाम शामिल होने का शक है। खबरों की मान तो अरबाज खान ने पूरे मामले की जांच में सहयोग देने का भरोसा दिया है। वहीं पुलिस अरबाज खान को मुख्य गवाह भी बना सकती है। पूछताछ में दो बॉलीवुड प्रोड्यूसर के नाम भी सामने आए हैं। मीडिया से बात करते हुए अरबाज खान ने कहा कि,

”मेरा बयान दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच में जो जरूरी था उसे पूछा और हमने बी उसका जवाब दिया। हम पुलिस के साथ सहयोग जारी रखूंगा।”

क्रिकेट किसी बॉलीवुड हस्ती से प्रभावित नहीं होता

एक ओर जहां सट्टेबाजी का बॉलीवुड कनेक्शन दिख रहा है तो वहीं दूसरी ओर बीसीसीआई के एंटी करप्शन यूनिट के हेड नीरज कुमार ने बड़ा बयान दिया है। नीरज कुमार ने कहा कि, क्रिकेट किसी भी बॉलीवुड हस्ति और उनके द्वारा सट्टेबाजी से प्रभावित नहीं होता है।

”बॉलीवुड हस्ति द्वारा सट्टेबाजी के जरिए क्रिकेट को प्रभावित नहीं किया जा सकता है। जब तक एक क्रिकेटर से संपर्क न किया जाए। यह जुआ अधिनियम के तहत सिर्फ एक अपराध है।”

 

The post सट्टेबाजी से पहले अरबाज खान और सलमान के बीच हुई थी ये बात,अब अरबाज को लेकर पुलिस ने उठाया बड़ा कदम appeared first on SportzWiki Hindi.