Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय स्पिन गेंदबाजों को टक्कर देंगे इस टीम के गेंदबाज

खेल डेस्क:भारतीय टीम पहली बार अफगानिस्तान टीम के साथ एकमात्र टेस्ट मैच 14 जून को खेलेगी। इस टेस्ट मैच से पहले अफगानिस्तान टीम के कप्तान असगर स्टेनिकजई ने भारतीय टीम के स्पिनरों को कड़ी चुनौती देते हुए कहा है कि उनकी टीम में भारत से बेहतर स्पिन गेंदबाज है। अफगानिस्तान टीम पहली बार भारत के साथ गुरुवार को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने ऐतिहासिक पहले टेस्ट मैच खेलने उतरेगी। अफगानिस्तान टीम ने बांग्लादेश को तीन मैचों की अंतरराष्ट्रीय टी20 सीरीज में जीतने के बाद अफगान टीम के हौसले बुलंद है। इन मैचों में अफगान टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाई है।

एकमात्र टेस्ट के लिए अफगानिस्तान की टीम में राशिद खान और साथी स्पिनर मुजीब उर रहमान, जहीर खान को 16 सदस्यीय अफगानिस्तान टीम में शामिल किया गया है। भारत टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली कंधे में चोट के कारण यह मैच नहीं खेलेंगे और उनकी जगह भारतीय टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। इस मैच में भारत की तरफ से स्पिन गेंदबाजी की कमान रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के हाथो में होगी।

अफगानिस्तान के कप्तान ने कहा कि अब पूरी दुनिया मानने लगी है की हमारे पास बहुत अच्छे स्पिनर है। हमारे स्पिन गेंदबाजों में रशीद खान, मुजीब और नबी जैसे और और नए गेंदबाज ​आ रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में 8 विकेट लेने वाले राशिद खान आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में 813 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुचं गए है। इस लिस्ट में भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल तीसरे नंबर पर बरकरार है। पिछले महिने सम्पन हुए इंडियन प्रीमियर लीग में राशिद खान ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 21 विकेट लेकर टीम को फाइनल तक सफर करवाया है। अफगान कप्तान ने कहा की इस प्रदर्शन को देखते हुए हमारे गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों के लिए खतरा बन सकते हैं।



Herald